समिट के लिए सीमा पर उत्तर कोरियाई किम से मिलेंगे दक्षिण कोरियाई मून
एक दशक से अधिक समय बाद होने वाले कोरियाई देशों के बीच समिट के लिए उत्तर कोरियाई नेता सैन्य सीमा रेखा पार कर आ रहे हैं।
सियोल (रॉयटर्स)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन शुक्रवार को उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का अभिवादन करेंगे। एक दशक से अधिक समय बाद होने वाले समिट के लिए उत्तर कोरियाई नेता सैन्य सीमा रेखा पार कर आ रहे हैं।
इसके बाद दोनों नेताओं को सम्मेलन स्थल पीस हाउस की ओर जाते समय ऑनर गार्ड दिए जाएंगे। उन्हें पनमुनजोम स्थित प्लाजा में आयोजित स्वागत समारोह तक ले जाएंगे। पनमुनजोम दोनों देशों की सीमा पर स्थित है जहां समिट आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी दक्षिण कोरियाई चीफ ऑफ स्टाफ जोंग-सिओक ने बताई।
किम और मून के बीच आधिकारिक वार्ता पनमुनजोम के पीस हाउस में 10.30 (0130 GMT) बजे सुबह शुरू होगी। बता दें कि किम यहां एक घंटे पहले 9:30 a.m. (0030 GMT) बजे आ जाएंगे। सूत्रों के अनुसार यह समिट परमाणु निरस्त्रीकरण के साथ स्थायी शांति स्थापित करने के मुद्दे पर अधिक फोकस होगा।
किम के साथ उनकी बहन किम यो जोंग समेत नौ अधिकारी होंगे। इसके अलावा पूर्व खुफिया प्रमुख किम योंग चोल और स्पोर्ट्स पैनल के चेयरमैन चो ह्वी होंगे। दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल में रक्षा, विदेश मंत्री समेत सात अधिकारी शामिल होंगे।
पहले सत्र की वार्ता किे बाद किम जोंग उन और मून अलग अलग लंच करेंगे और फिर पौधारोपण समारोह में जाएंगे। शांति और सद्भावना के प्रतीक के तौर पर पाइन का पेड़ लगाया जाएगा। इसके लिए उत्तर कोरिया में पैक्टू पर्वत और दक्षिण कोरिया के माउंट हाल्ला से मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। इस पेड़ को किम और मून उत्तर के तैदोंग नदी और दक्षिण के हान नदी से लाए पानी से सिचेंगे। इस बैठक के अंत में मून और किम जोंग उन एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे और एक एलान करेंगे।