Move to Jagran APP

जापान से रक्षा को दक्षिण कोरिया ने शुरू किया युद्धाभ्यास

कोरियाई प्रायद्वीप में 1945 में जापानी औपनिवेशिक शासन के अंत के बाद से ही इस द्वीपसमूह पर दक्षिण कोरिया का नियंत्रण है। जापान का आरोप है कि दक्षिण कोरिया का इस पर अवैध कब्जा है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 02:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 03:11 PM (IST)
जापान से रक्षा को दक्षिण कोरिया ने शुरू किया युद्धाभ्यास
जापान से रक्षा को दक्षिण कोरिया ने शुरू किया युद्धाभ्यास

सियोल (एएफपी)। जापान सागर में स्थित विवादित द्वीपसमूह दोकदो की रक्षा के मकसद से दक्षिण कोरिया ने सोमवार को दो दिनी युद्धाभ्यास शुरू किया। दोकदो को लेकर दक्षिण कोरिया और जापान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। कोरियाई प्रायद्वीप में 1945 में जापानी औपनिवेशिक शासन के अंत के बाद से ही इस द्वीपसमूह पर दक्षिण कोरिया का नियंत्रण है। जापान में इसे ताकेशिमा कहा जाता है। जापान आरोप लगाता है कि दक्षिण कोरिया ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है।

loksabha election banner

दक्षिण कोरिया यह युद्धाभ्यास ऐसे समय पर कर रहा है जब उत्तर कोरिया के एतराज के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास नहीं करने का एलान किया था। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता चोई युन-सोओ ने सोमवार को यहां कहा, 'दोकदो सुरक्षा अभ्यास बाहरी आक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से किया जाता है।' लेकिन जापान ने सैन्य अभ्यास पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहद खेदजनक करार दिया है।

जापान के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हमने कूटनीतिक माध्यमों से इसका जोरदार ढंग से विरोध किया है। इस तरह का अभ्यास पूरी तरह से अस्वीकार्य है। हम इसे बंद करने की मांग करते हैं।' वर्ष 1986 में जापान से आक्रमण की आशंका के चलते दक्षिण कोरिया ने पहली बार सैन्य अभ्यास की शुरुआत की थी। उसके बाद 2003 से हर दो साल में यह सैन्य अभ्यास किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.