Move to Jagran APP

जिंबाब्वे की पूर्व प्रथम महिला के खिलाफ द. अफ्रीका ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

ग्रेस अपने ऊपर लगे आरोपों से इन्कार करती रही हैं। मॉडल को पागल बताते हुए उन्होंने कहा था कि नशे में धुत उस मॉडल ने ही उन पर हमला किया था।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 09:08 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 09:08 PM (IST)
जिंबाब्वे की पूर्व प्रथम महिला के खिलाफ द. अफ्रीका ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
जिंबाब्वे की पूर्व प्रथम महिला के खिलाफ द. अफ्रीका ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

जोहानिसबर्ग, रायटर। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने जिंबाब्वे के पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे की पत्नी ग्रेस के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। ग्रेस मुगाबे पर पिछले साल जोहानिसबर्ग में एक मॉडल को इलेक्ट्रिक केबल से यातनाएं देने का आरोप है। अगस्त, 2017 में यह मामला सामने आने पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने जिंबाब्वे की प्रथम महिला होने के नाते ग्रेस को राजनयिक छूट दी थी।

loksabha election banner

पीड़िता गैब्रिएला इंग्लस ने इस फैसले को चुनौती दी थी, जिस पर अदालत ने ग्रेस की छूट को निरस्त कर दिया। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस के प्रवक्ता विष्णु नायडू ने बुधवार को यहां कहा, 'बीते गुरुवार को ग्रेस की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। इस पर तामील के लिए अंतरराष्ट्रीय पुलिस संस्था इंटरपोल की मदद भी ली जा रही है।' इस बारे में अभी ग्रेस या जिंबाब्वे के अधिकारियों की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

ग्रेस अपने ऊपर लगे आरोपों से इन्कार करती रही हैं। मॉडल को पागल बताते हुए उन्होंने कहा था कि नशे में धुत उस मॉडल ने ही उन पर हमला किया था। 1980 से जिंबाब्वे के राष्ट्रपति रहे मुगाबे को नवंबर, 2017 में सेना ने पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.