विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया गांधी की मां 'पाओला माइनो' का इटली में निधन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2022 07:11 PM (IST)

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का ...और पढ़ें

पाओला माइनो का इटली में हुआ निधन
पाओला माइनो का इटली में हुआ निधन

रोम, एजेंसी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो (Paola Maino) का शनिवार 27 अगस्त, 2022 को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। अंतिम संस्कार मंगलवार को हो गया है।

सोनिया गांधी अपने मेडिकल चेकअप के लिए विदेश में हैं। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी अपनी बीमार मां से भी मिलने वाली थीं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो की आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में मेरे विचार पूरे परिवारवालों के साथ हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जाया करते थे नानी से मिलने

बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने इटली जाते रहते थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इस पर पार्टी ने कहा था कि वह एक बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर थे।

राहुल गांधी भारत लौटने के बाद 4 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।