विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खान-ए-कलात के बेटे का अपहरण, वाहन रोककर दिया गया घटना को अंजाम

Published: Wed, 28 Oct 2026 07:43 AM (IST)

क्वेटा स्थित पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार रात ...और पढ़ें

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खान-ए-कलात के बेटे का अपहरण

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खान-ए-कलात के बेटे का अपहरण

HighLights

  1. वर्तमान खान सुलेमान दाऊद ब्रिटेन में रहते हैं

  2. बलूचिस्तान में उनके परिवार का ऐतिहासिक महत्व है

पीटीआई, कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में खान-ए-कलात सुलेमान खान दाऊद के बेटे प्रिंस मुहम्मद खान अहमदजई का तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ अपहरण कर लिया गया।

क्वेटा स्थित पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोमवार रात खुजदार से कलात जाते समय राजमार्ग पर हथियारबंद लोगों ने प्रिंस अहमदजई के वाहन को रोक लिया।

इसके बाद हमलावर उन्हें और उनके साथ यात्रा कर रहे तीन बंदूकधारियों को अज्ञात स्थान पर ले गए। पुलिस अपहरण के मामले की जांच कर रही है। खान-ए-कलात बलूचिस्तान के पूर्व कलात रियासत के शासकों की ऐतिहासिक उपाधि है। वर्तमान खान सुलेमान दाऊद ब्रिटेन में रहते हैं।

बलूचिस्तान में उनके परिवार का ऐतिहासिक महत्व है। इस बीच, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने मंगलवार को बलूचिस्तान के खुजदार जिले के खरक इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पांच आतंकियों को मार गिराया।

मुख्यमंत्री के गृह मामलों के सलाहकार बाबर यूसुफजई ने क्वेटा में बताया कि अभियान के दौरान आतंकियों के ठिकाने पर छापा मारा गया और मुठभेड़ के बाद पांच लोग मारे गए।