विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख का पद छोड़ा, धोखाधड़ी के आरोपों के बाद लिया फैसला

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:31 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 06:57 AM (IST)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया प्रमुख साइमा वाजेद ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख का पद छोड़ा (फाइल फोटो)

शेख हसीना की बेटी ने WHO के क्षेत्रीय प्रमुख का पद छोड़ा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वाजेद ने 2024 की शुरुआत में पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए यह पद संभाला था

  2. डब्ल्यूएचओ ने पिछले वर्ष के आखिर में उन्हें अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया था

रॉयटर, लंदन। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की दक्षिण-पूर्व एशिया प्रमुख साइमा वाजेद ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

त्यागपत्र के अनुसार, उन्होंने यह कदम यूएन एजेंसी और बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी की जांच के बाद उठाया गया है।

वाजेद ने 2024 की शुरुआत में पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए यह पद संभाला था। डब्ल्यूएचओ ने पिछले वर्ष के आखिर में उन्हें अवैतनिक छुट्टी पर भेज दिया था।

उन्हें पहली बार जुलाई, 2025 में छुट्टी पर भेजा गया था, जब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने मार्च, 2025 में उन पर धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप लगाए थे।

डब्ल्यूएचओ ने वाजेद पर चीन यात्रा के संबंध में वित्तीय धोखाधड़ी करने और अपनी शैक्षणिक योग्यताओं की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था। वाजेद ने इनसे इनकार किया।

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस को भेजे त्यागपत्र में वाजेद ने लिखा, चूंकि आप मुझे अपना काम करने से लगातार रोक रहे हैं, इसलिए आपके नेतृत्व पर मेरा भरोसा खत्म हो गया है। एक वर्ष से वेतन नहीं मिलने से मेरी आर्थिक स्थिति भी बहुत खराब हो गई है।