Move to Jagran APP

नेपाल में बारिश के बाद भूस्खलन, सात लोगों की मौत और कई लोग लापता

नेपाल में बारिश के बाद हुए भूस्खलन के बाद नौ लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग लापता भी हो गए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 02:44 PM (IST)
नेपाल में बारिश के बाद भूस्खलन, सात लोगों की मौत और कई लोग लापता
नेपाल में बारिश के बाद भूस्खलन, सात लोगों की मौत और कई लोग लापता

काठमांडु, पीटीआइ। नेपाल के विभिन्न जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में कम से कम सात लोग मारे गए और नौ अन्य लापता हो गए हैं। वहीं, बागलुंग जिले में एक भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य रुकम पश्चिम और पालपा जिले में अलग-अलग घटनाओं में मारे गए।

loksabha election banner

पुलिस ने कहा कि बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक सात लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में एक पांच साल का लड़का भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण अब तक कुल नौ लोग लापता हो गए हैं। इस बीच, जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग ने भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे अगले तीन दिनों तक देश के प्रमुख हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन हो सकता है। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए विशेष मौसम और बाढ़ बुलेटिन के अनुसार, मॉनसून ट्रफ वर्तमान में नेपाल के दक्षिणी भाग में है और 31 जुलाई तक रहेगा। 

बाढ़ से भूस्खलन जैसी आपदाओं से देश प्रभावित

जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हुआ है। तेज वर्षा के चलते बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं के चलते अब तक 132 लोगों की जान से हाथ धोना पड़ा है। इसके अलावा 128 लोग घायल बताए गए हैं। 53 लोग लापता हैं। हजारों परिवार के लोग बेघर हो गए हैं। 

नेपाल में पिछले दो हफ्तों से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण सबसे ज्यादा म्याग्दी जिला प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 27 लोगों के मरने की जानकारी सामने आ चुकी है। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण भारत के भी कई हिस्सों में बाढ़ आ गई हैं। बारिश के बाद उत्तराखंड़, असम सहित कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। 

ये भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 81 नए मामले, 1239 हुई कुल संक्रमितों की संख्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.