विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूसी हमलों से दहली यूक्रेन की राजधानी, कीव में भारी जाम; जेट-इंजन चालित ड्रोन ने बढ़ाई मुश्किलें

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:56 PM (IST)

रूस ने कीव पर बड़ा हवाई हमला किया, जिससे निप्रो नदी के पुलों, बिजलीघर और आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा, साथ ही एक व्यक्ति की मौत और कई घायल हुए।

कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला

कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर से बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में कीव में निप्रो नदी पर बने दो पुलों, एक बिजलीघर और आवासीय भवनों को नुकसान हुआ है।

पुलों पर हमले से उनसे होने वाला आवागमन बंद हो गया और राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।

रूसी हमलों में एक व्यक्ति के मारे जाने और कुछ के घायल होने की सूचना है। रूस के बिजलीघरों को निशाना बनाने के सिलसिले के चलते यूक्रेन सरकार ने चेतावनी जारी की है कि आने वाला ठंड का मौसम युद्धकाल के सभी ठंड के मौसमों से ज्यादा मुश्किल हो सकता है। क्योंकि इस बार रूस बड़े पैमाने पर जेट इंजन चालित ड्रोन का इस्तेमाल कर यूक्रेनी ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बना रहा है।

इन ड्रोन को आकाश में नष्ट करना मुश्किल हो रहा है इसलिए हाल के हफ्तों में इन ड्रोन ने यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके अतिरिक्त रूसी हमलों में इजमेल बंदरगाह और एक मालवाही जहाज को नुकसान हुआ है। जबकि यूक्रेन के हमले में रूस का वोल्गोग्राद शहर निशाना बना है।

पता चला है कि यहां पर एक ऑयल रिफायनरी को नुकसान हुआ और उसमें आग लग गई है। शहर का एक आवासीय भवन भी निशाना बना है। यूक्रेन के हमले में कुछ लोग घायल हुए हैं।

(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)