शांति की अपील पर भारी पड़ी रूसी मिसाइलें, यूक्रेन पर रातभर ड्रोन से बरसाया बारूद; 6 की मौत
जर्मनी की तनाव कम करने की अपील के बावजूद रूस ने रविवार को यूक्रेन के शहरों पर मिसाइल और ड्रोन ...और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हवाई हमले किए (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
रूस ने यूक्रेन के शहरों पर हवाई हमले किए।
मिसाइल और ड्रोन हमलों में छह लोग मारे गए।
जर्मनी की तनाव कम करने की अपील अनसुनी।
डिजिटल डेस्क, कीव। जर्मनी की तनाव कम करने की अपील के बावजूद रूस ने रविवार को यूक्रेन के शहरों पर हवाई हमले किए। मिसाइलों और ड्रोन से किए इन हमलों में छह लोग मारे गए हैं। इनमें से दो लोग यूक्रेन की राजधानी कीव में मारे गए हैं। हमले में कई भवनों और वाहनों को नुकसान हुआ है।
बंदरगाह शहर ओडेसा में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार को न्यूयार्क में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ मुलाकात में जर्मनी के समकक्ष जोहान वेडफुल ने यूरोपीय देशों के साथ तनाव कम करने की अपील की थी।
(न्यूज एजेंसी एपी की इनपुट के साथ)
