विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: हेलीकॉप्टर क्रैश की वजह से छह यूक्रेनी सैनिकों की मौत, डोनेस्क क्षेत्र में हुआ हादसा

By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 31 Aug 2023 03:55 AM (IST)

यूक्रेन की सेना ने जानकारी दी कि पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के दौरान दो एमआई-8 हेलीकॉप्टरोपर सवार छह यू्क्रेनी सैनिक ...और पढ़ें

रूस के खिलाफ जंग के दौरान छह यूक्रेनी सैनिकों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)
रूस के खिलाफ जंग के दौरान छह यूक्रेनी सैनिकों की मौत।(फोटो सोर्स: जागरण)

कीव, रॉयटर्स। पिछले डेढ़ सालों से रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) जारी है। इस युद्ध में दोनों देशों के हजारों सैनिक जंग-ए- मैदान एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। बुधवार को यूक्रेन की सेना ने जानकारी दी कि पूर्वी यूक्रेन में युद्ध के दौरान दो एमआई-8 हेलीकॉप्टरों (Mi-8 military helicopters) पर सवार छह यूक्रेनी सैनिक मारे गए। सेना ने ये जानकारी नहीं दी कि आखिर इस हादसे की पीछे की वजह क्या है।

बखमुत इलाके में सेना मिशन को दे रहे थे अंजाम

टेलीग्राम पर सैन्य बयान में जानकारी दी गई कि ये सभी सैनिक रूस के कब्जे वाले पूर्वी शहर बखमुत के इलाके में मिशन को अंजाम दे रहे थे, तभी इस हादसे में उनकी मौत हो गई। समाचार साइट यूक्रेनस्का प्रावदा ने कहा कि यह घटना डोनेट्स्क क्षेत्र के क्रामाटोर्स्क शहर के पश्चिम में एक बड़े शहर क्रामाटोरस्क के पास हुई है। यूक्रेनस्का प्रावदा ने आगे बताया कि दोनों हेलीकॉप्टर पूरी तरह से नष्ट हो गए।

यूक्रेनी ड्रोन पर रूस ने नहीं किया था हमला 

इससे पहले रूसी गवर्नर ने जानकारी दी थी कि यूक्रेनी ड्रोन ने एस्टोनिया और लातविया की सीमा के पास रूस के पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर हमला किया, जिससे इलाके में भीषण आग लग गई।

रूसी रक्षा मंत्रालय के मुकाबिक, ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और रूसी राजधानी के आसपास के मॉस्को क्षेत्र में अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया की बुधवार सुबह कीव पर हुए रूसी हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।