शांति वार्ता की तारीख तय होने के बावजूद रूस-यूक्रेन के बीच भीषण हमले, कीव पर दागी गईं 21 बैलेस्टिक मिसाइलें
शांति वार्ता की तारीख और स्थान तय होने के बावजूद रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल व ड्रोन से ...और पढ़ें
-1792693316746_m.webp)
रूस ने कीव पर दागीं 21 मिसाइलें (फोटो-रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, कीव। शांति के लिए वार्ता की तारीख और स्थान तय होने के बावजूद गुरुवार को रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर तीन बार में 21 बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इन हमलों से कीव के कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है लेकिन जनहानि की सूचना नहीं है।
दर्जन भर से ज्यादा अन्य इलाकों में रूसी हमलों में दो लोग मारे गए और 34 घायल हुए हैं। रूस ने कहा है कि इन हमलों में यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। जबकि यूक्रेन के 630 ड्रोन से हमलों में रूस की राजधानी मास्को के नजदीक दो लोग घायल हुए हैं, बेलगोरोद में यूक्रेन के हमले में एक व्यक्ति मारा गया और कई घायल हुए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस के मानवतावादी के कीव पर हमलों में क्लस्टर बमों का भी इस्तेमाल हुआ जो कि कई देशों में भारी नुकसान पहुंचाने के चलते प्रतिबंधित हैं। जेलेंस्की ने मानवतावादी शब्द का उल्लेख कर अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकाफ का उपहास किया है।
विटकाफ ने बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात में उन्हें मानवतावादी कहा था। विटकाफ ने पुतिन के लिए इस विशेषण का इस्तेमाल 74 वर्षीय अमेरिकी रिटायर्ड स्कूल टीचर को रिहा करने के पुतिन के आदेश के परिप्रेक्ष्य में किया था।
पुतिन और विटकाफ की इसी मुलाकात में यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने के लिए वार्ता करने के लिए 10 नवंबर की तारीख और अबूधाबी स्थान तय हुआ था।
(न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
