Move to Jagran APP

रूस ने बीबीसी के खिलाफ शुरू की जांच, जानें क्या है मामला

रूसी मीडिया नियामक एजेंसी रॉसकोमनाजोर के अनुसार, बीबीसी के खिलाफ शुरू की गई जांच में पता लगाया जाएगा कि वे रूसी कानून का पालन कर रहे हैं या नहीं।

By TaniskEdited By: Published: Fri, 21 Dec 2018 09:17 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 09:17 PM (IST)
रूस ने बीबीसी के खिलाफ शुरू की जांच, जानें क्या है मामला
रूस ने बीबीसी के खिलाफ शुरू की जांच, जानें क्या है मामला

मॉस्को, रायटर। ब्रिटेन में रूसी टीवी चैनल पर हो रही कार्रवाई के जवाब में रूस ने ब्रिटिश पब्लिक ब्रॉडकास्टर बीबीसी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। रूसी मीडिया नियामक एजेंसी रॉसकोमनाजोर के अनुसार, बीबीसी व‌र्ल्ड न्यूज चैनल और उसकी वेबसाइट के खिलाफ शुरू की गई इस जांच में पता लगाया जाएगा कि वे रूसी कानून का पालन कर रहे हैं या नहीं।

prime article banner

रॉसकोमनाजोर ने यह भी कहा कि यह जांच ब्रिटिश मीडिया नियामक ऑफकॉम द्वारा रूसी ब्रॉडकास्टर आरटी (रसियन टीवी) पर की जा रही सख्ती के जवाब में की जा रही है। ऑफकॉम ने गुरुवार को कहा था कि आरटी ने अपनी खबरों खासकर रूसी जासूस सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी को जहर दिए जाने के मामले में निष्पक्षता के नियमों का उल्लंघन किया है। इसके लिए उस पर कुछ प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।

दूसरी तरफ, रूस सरकार का आरोप है कि बीबीसी रूस से संबंधित खबरों खासकर सीरिया में रूस की गतिविधियों को तोड़-मरोड़कर दिखाती है। बीबीसी पर दिखाई गई खबरें राजनीति से प्रेरित होती हैं। बीबीसी को रूस के कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया तो उसे प्रतिबंधित किया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.