रूस में कोरोना वायरस के 7,889 नए संक्रमित मामले दर्ज, संक्रमण से प्रभावित तीसरा देश
रूस में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। यहां पर शनिवार को 7889 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या यहां पर 576952 तक पहुंच गई है।
मास्को, रॉयटर्स। रूस में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। यहां पर शनिवार को 7,889 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या यहां पर 5,76,952 तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 161 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद यहां पर मौत का आंकड़ा 7 हजार 841 पहुंच गया है। बता दें यह देश पूरी दुनिया में तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।
इस महामारी से इस वक्त पूरी दुनिया जुझ रही है। इस वक्त कोरोना संकट से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 20 हजार हो गई है। यूएस के बाद ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। ब्राजील में इस वक्त कोरोना वायरस से 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। ब्राजील से पहले अमेरिका पहला देश है जो इस वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 22 लाख के पार चली गई है वहीं मरनेवालों की संख्य़ा 1 लाख 20 हजार के पार पहुंच गई है। ब्राजील के बाद रुस सबसे अधिक संक्रमित देश है।
रुस के बाद चौथे नंबर पर भारत है। यह पर संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 13 हजार के करीब पहुंच गई है। भारत के बाद पांचवे नंबर पर यूके है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा तीन से ज्यादा है। इसके बाद पेरु, स्पेन और इटली और चिली सबसे ज्यादा संक्रमित देश हैं। संक्रमित देशों की संख्या के हिसाब इस लिस्ट में फेरबदल भी हो रहा है।
वैश्विक स्तर पर इस वायरस से अभी तक 86 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं मरनेवालों की संख्या चाल लाख 58 हजार के पार पहुंच गई है।