Move to Jagran APP

Russia Ukraine War: रूस ने की बड़ी घोषणा, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन सहित 963 अमेरिकियों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध

Russia Ukraine War यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अमेरिका व उसके सहयोगी देशों की कार्रवाई पर पलटवार करते हुए रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सहित 963 अमेरिकियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

By Ashisha RajputEdited By: Published: Sat, 21 May 2022 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 21 May 2022 06:37 PM (IST)
Russia Ukraine War: रूस ने की बड़ी घोषणा, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन सहित 963 अमेरिकियों पर लगाया यात्रा प्रतिबंध
रूस ने 963 अमेरिकियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।

लंदन, रायटर। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तमाम देशों द्वारा एक-दूसरे पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है, तब से अमेरिका व कई अन्य देशों ने रूस पर ढेरों प्रतिबंध लगाए हैं। अब इसके जवाब में रूस आए दिन कड़ा कदम उठा रहा है। रूस ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और सीआईए प्रमुख विलियम बर्न्स सहित 963 अमेरिकियों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। बता दें कि यात्रा प्रतिबंधों का केवल प्रतीकात्मक प्रभाव होता है, जो 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके सहयोगियों के साथ रूस के संबंधों में लगातार कम होता जा रहा है।

loksabha election banner

ब्रिटेन ने लगाया था प्रतिबंध

इससे पहले ब्रिटेन ने इस बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पूर्व पत्नी और कई रिश्तेदारों को प्रतिबंधों के दायरे में लिया है। इन प्रतिबंधों में पुतिन की संभावित संपत्तियों को भी निशाना बनाया गया था। ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा, ताजा प्रतिबंधों के जरिये पुतिन की लक्जरी लाइफस्टाइल और उनके नजदीकी लोगों पर रोक लगाने की कोशिश की गई। प्रतिबंधित व्यक्तियों की ताजा सूची में पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ओचेरेतनाया और 11 अन्य लोगों के नाम हैं।

पुतिन के अन्‍य शीर्ष नेताओं के परिवारों के खिलाफ सख्‍त प्रतिबंध लगाया गया

पिछले महीने अमेरिका और ब्रिटेन ने पुतिन की बेटियों मारिया वोरोत्सोवा और कतेरीना तिखोनोवा पर प्रतिबंध लगाए थे। अमेरिका ने प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को भी निशाना बनाया है। इसमें रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बच्चे और पूर्व राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रूस की सुरक्षा परिषद के सदस्य दिमित्री मेदवेदेव भी शामिल हैं। पुतिन के परिवार के सभी करीबी सदस्यों को अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से अलग कर दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके पास मौजूद किसी भी संपत्ति को फ्रीज कर दिया गया। रूस की मौजूदा कार्रवार्इ पश्चिमी देशों की पूर्व कार्रवाइयों का जवाब है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.