Move to Jagran APP

नर्व एजेंट मामले में अमेरिका के नए प्रतिबंधों से भड़का रूस

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों को बताया कि नए प्रतिबंधों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों को हम पहले भी गैरकानूनी करार दे चुके हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 11:05 PM (IST)
नर्व एजेंट मामले में अमेरिका के नए प्रतिबंधों से भड़का रूस
नर्व एजेंट मामले में अमेरिका के नए प्रतिबंधों से भड़का रूस

मास्को, एएफपी। ब्रिटेन में नर्व एजेंट हमले को लेकर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाने से नाराज रूस ने इसे खारिज कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद उसने वाशिंगटन के साथ रचनात्मक संबंधों की उम्मीद जताई है।

loksabha election banner

बुधवार को रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों को बताया कि नए प्रतिबंधों को हम पूरी तरह खारिज करते हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों को हम पहले भी गैरकानूनी करार दे चुके हैं। सैलिसबरी मामले में भी हमारा यही रुख है। हालांकि, ब्रिटेन ने इन प्रतिबंधों का स्वागत किया है।

इससे पहले बुधवार शाम को अमेरिका ने इस मामले में रूस पर नए प्रतिबंधों का एलान कर दिया। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने कहा कि इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए रासायनिक या जैविक हथियारों का इस्तेमाल करने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार को दंडित करना है। अमेरिका की इस घोषणा से रूसी बाजार में गिरावट का रुख देखा गया। रूबल भी दो वर्षो के अपने न्यूनतम स्तर पर चला गया।

उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च में ब्रिटेन के सैलिसबरी में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्कि्रपल और उनकी बेटी यूलिया पर नर्व एजेंट नोविचोक से हमला किया गया था। इसके बाद एक ब्रिटिश दंपती पर भी नोविचोक से हमला किया गया। दोनों मामलों में ब्रिटेन ने रूस पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि, रूस इससे लगातार इन्कार करता रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.