विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia-Ukraine War: पूर्वी यूक्रेनी शहर स्लोवियांस्क में रूस ने किया बमबारी, हमले में 8 की मौत; 21 घायल

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 15 Apr 2023 05:35 AM (GMT+05:30)

रूस ने शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेनी शहर स्लोवियांस्क में फ्लैटों के एक ब्लॉक पर बमबारी की। इस हमले में एक ...और पढ़ें

पूर्वी यूक्रेनी शहर स्लोवियांस्क में रूस ने किया बमबारी, हमले में 8 की मौत; 21 घायल।
पूर्वी यूक्रेनी शहर स्लोवियांस्क में रूस ने किया बमबारी, हमले में 8 की मौत; 21 घायल।

कीव, एएफपी। रूस ने शुक्रवार को पूर्वी यूक्रेनी शहर स्लोवियांस्क में फ्लैटों के एक ब्लॉक पर बमबारी की। इस हमले में एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। स्लोवियांस्क दोनेस्क क्षेत्र के एक हिस्से में स्थित है जो यूक्रेन के नियंत्रण में है।

व्लादिमीर पुतिन के एक विधेयक पर हस्ताक्षर के बाद हुआ हमला

मालूम हो कि स्लोवियांस्क में यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा एक विधेयक पर हस्ताक्षर करने के बाद हुआ। इस विधेयक का उद्देश्य नागरिकों को सेना में जुटाना और मसौदा तैयार होने पर उन्हें देश से भागने से रोकना है।

रूसी हमले में आठ लोगों की मौत, 21 लोग घायल

रूस ने यह भी कहा कि वह स्लोवियांस्क से 45 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में बखमुत के हॉटस्पॉट में आगे बढ़ रहा है। दोनेत्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको ने यूक्रेनी टेलीविजन पर कहा कि रूस द्वारा स्लोवियांस्क में बमबारी किया गया, जिसमें 21 लोग घायल हो गए और आठ लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

एंबुलेंस में एक बच्चे ने तोड़ा दम 

यूक्रेनी पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि रूस के इस हमले में फ्लैटों के एक ब्लॉक धराशायी हो गया। पुलिस ने आगे कहा कि इसके मलबे से निकाले जाने के बाद एंबुलेंस में एक बच्चे की मौत हो गई।

वहीं, रूस-यूक्रेन युद्ध में पिछले आठ माहीने से बखमुत दोनों देशों की सेनाओं के लिए सरगर्मी का केंद्र बना हुआ है। अब रूस वैगनर समूह, नियमित सेना और वायु सेना की मदद से तीन-तरफा हमला करके यूक्रेन के सैनिकों को हटाने और उनकी आपूर्ति रोकने की कोशिश कर रहा है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में बताया कि यूक्रेन की रक्षा पंक्ति ने शहर के पश्चिमी हिस्सों पर अपना कब्जा बरकरार रखा है, लेकिन पिछले दो दिन से रूस अपने तोपखाने से जबरदस्त हमले कर रहा है।