Move to Jagran APP

इस फॉर्मूले से शख्स ने एक-दो नहीं 14 बार जीती लॉटरी, मजबूरन बदलने पड़े नियम

फॉर्मूले से उन्होंने एक के बाद एक 14 लॉटरी जीती। मजबूर होकर अधिकारियों को लॉटरी के नियम ही बदलने पड़ गए।

By Manish NegiEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 12:48 PM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 12:59 PM (IST)
इस फॉर्मूले से शख्स ने एक-दो नहीं 14 बार जीती लॉटरी, मजबूरन बदलने पड़े नियम
इस फॉर्मूले से शख्स ने एक-दो नहीं 14 बार जीती लॉटरी, मजबूरन बदलने पड़े नियम

बुखारेस्ट, जेएनएन। आमतौर पर किसी शख्स के लिए एक बार ही लॉटरी जीतना बड़ी बात होती है लेकिन रोमानिया के एक शख्स ने एक या दो बार नहीं, बल्कि 14 बार लॉटरी जीतकर सबको हैरत में डाल दिया है। खास बात ये भी है कि इन्होंने ये लॉटरी अपने ही देश में नहीं बल्कि तीन अलग-अलग देशों में जीती हैं। रोमानिया में जन्मे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक गणितज्ञ स्टीफन मंडेल ने ज्यादा पैसा कमाने के लिए इस क्षेत्र में कदम रखा। मंडेल ने लॉटरी जीतने के लिए अपने गणित के ज्ञान का सहारा लिया। दरअसल, उन्होंने लॉटरी सिस्टम को क्रैक करने के लिए अपनी गणित का इस्तेमाल कर फॉर्मूला तैयार कर लिया। इस फॉर्मूले से उन्होंने एक के बाद एक 14 लॉटरी जीती। मजबूर होकर अधिकारियों को लॉटरी के नियम ही बदलने पड़ गए।

loksabha election banner

5 अंकों के फॉर्मूले से 6वें नंबर का लगाया सटीक अनुमान

रोमानिया में अर्थशास्त्री के तौर पर काम करने के दौरान मंडेल ने पांच अंकों के फॉर्मूले से छठे नंबर का सटीक अनुमान लगाना शुरू कर दिया था। लॉटरी में बड़ी धनराशि जीतने के बाद मंडेल अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गए। यहां भी उन्होंने अपने पुराने फॉर्मूले पर काम करना शुरू कर दिया।

बड़ी राशि पर किया फोकस

इस फॉर्मूले के साथ मंडेल ने बड़ी धनराशि पर फोकस करना शुरू कर दिया। इस फॉर्मूले से उन्होंने यहां 12 लॉटरियां जीतीं। हालांकि मंडेल ने इसके लिए किसी भी तरह के कानून का उल्लंघन नहीं किया था, लेकिन फिर भी अधिकारियों ने लॉटरी के नियम कड़े कर दिए। नियम बदलने के बाद एक व्यक्ति द्वारा एक लॉटरी के सभी टिकट खरीदना गैरकानूनी कर दिया गया। नियम बदलने के बाद मंडेल ने पांच बिजनेस पार्टनर्स बनाए। लेकिन, जब ग्रुप में लोगों के सभी लॉटरी टिकट खरीदने पर पाबंदी लगी तो उन्होंने एक लॉटरी फर्म ही खड़ी कर दी।

तीन अलग-अलग देशों में जीतीं लॉटरी

ऑस्ट्रेलिया में नियम ज्यादा कड़े होने के बाद उन्होंने अमेरिकी लॉटरी की तरफ अपना ध्यान लगाया। वर्जीनिया में जीते सबसे बड़े जैकपॉट में उन्होंने तीन करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए। उन्होंने एक लॉटरी रोमानिया में, 12 ऑस्ट्रेलिया में और एक अमेरिका में जीती। उन्होंने ब्रिटेन और इजरायल में भी लॉटरी खरीदी। फ्रॉड के एक मामले में उन्हें 20 महीने जेल में भी बिताने पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.