Move to Jagran APP

म्यांमार में रोहिंग्याओं के हत्यारोपित सैनिक समय से पहले रिहा

म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट रहे सात सैनिकों को सालभर से पहले ही रिहा कर दिया गया है। जेल के दो अधिकारियों और एक सैनिक ने यह जानकारी दी है।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 27 May 2019 11:23 PM (IST)Updated: Mon, 27 May 2019 11:23 PM (IST)
म्यांमार में रोहिंग्याओं के हत्यारोपित सैनिक समय से पहले रिहा
म्यांमार में रोहिंग्याओं के हत्यारोपित सैनिक समय से पहले रिहा

यंगून, रायटर। म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों की हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट रहे सात सैनिकों को सालभर से पहले ही रिहा कर दिया गया है। जेल के दो अधिकारियों और एक सैनिक ने यह जानकारी दी है। पिछले साल अप्रैल में इन सैनिकों को 2017 में दस रोहिंग्याओं की हत्या का दोषी करार देते हुए दस साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उन्हें पिछले साल नवंबर में ही रिहा कर दिया गया। जबकि, इन हत्याओं को उजागर करने वाले दो पत्रकारों को लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा।

loksabha election banner

न्यूज एजेंसी रायटर के इन पत्रकारों को राज्य की खुफिया जानकारियां जुटाने के जुर्म में सजा सुनाई गई थी। 16 माह की सजा के बाद उन्हें गत छह मई को रिहा किया गया। सैनिकों की रिहाई की पुष्टि करते हुए रखाइन के सितवे जेल के मुख्य वार्डन विंग नाइंग ने कहा, 'कुछ महीनों से वह सैनिक जेल में नहीं हैं।

सेना ने उनकी सजा घटा दी है।' 2017 में रखाइन प्रांत में रोहिंग्या आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के दौरान सात लाख से भी ज्यादा लोगों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने म्यांमार की सरकार व सेना की आलोचना की थी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.