विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जर्मनी में 16 साल की लड़की के साथ रोबोट ने की छेड़छाड़; पुलिस ने जब्त की मशीन

Published: Wed, 14 Oct 2026 03:48 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 03:51 PM (IST)

जर्मनी के कोलोन शहर में एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर एक रोबोट ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की।

जर्मनी के कोलोन में रोबोट ने लड़की से छेड़छाड़ की

जर्मनी के कोलोन में रोबोट ने लड़की से छेड़छाड़ की

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी के कोलोन शहर में एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर एक रोबोट ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना को कथित तौर पर फिल्माया गया और सोशल मीडिया पर लाइव-स्ट्रीम किया गया।

पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लड़की को परेशान करने के लिए मशीन को जानबूझकर कंट्रोल किया गया था।

रोबोट ने की लड़की के साथ छेड़छाड़

'डेली मेल' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रविवार रात करीब 11:45 बजे सेंट्रल कोलोन की 'होहेनजोलर्नरिंग' पर हुई। लड़की अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी थी, तभी लाल और सुनहरे रंग का करीब 1.2 मीटर ऊंचा रोबोट कथित तौर पर उसके पीछे से आया। बताया जा रहा है कि इस घटना को फिल्माया गया और सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया गया।

कोलोन पुलिस ने कहा, 'मशीन ने कथित तौर पर 16 साल की लड़की के कूल्हों को छुआ और उसे धक्का दिया।' पुलिस को शक है कि रोबोट के 16 साल के मालिक (जो वेग्बर्ग का रहने वाला है) और उसके 19 साल के साथी ने घटना को फिल्माया और घटना के दौरान कमेंट्री भी की।

दो किशोरों के फोन भी पुलिस ने किए जब्त 

रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्धों की फॉक्सवैगन सेडान कार की डिक्की में रोबोट पाया। इसके बाद अधिकारियों ने जांच के तहत मशीन और किशोरों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए।

पुलिस ने एक बयान में कहा, 'अधिकारियों ने संदिग्धों का रोबोट और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यौन उत्पीड़न के शक की जांच कर रहा है। 'पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय रोबोट कैसे काम कर रहा था और क्या उसे दूर से कंट्रोल किया जा रहा था।

जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या लड़की को परेशान करने के लिए मशीन में जान-बूझकर कोई बदलाव किया गया था। कोलोन पुलिस ने यौन उत्पीड़न के शक में आपराधिक जांच शुरू कर दी है। जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- जर्मनी में ड्रोन दिखने की आशंका के बीच नूर्नबर्ग एयरपोर्ट बंद, फ्लाइट्स रोकी गईं