ग्वाटेमाला में बड़ी सड़क दुर्घटना, 30 लोग हादसे का शिकार
ग्वाटेमाला में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में लगभग 30 लोग मर गए है।
By Atyagi.jimmcEdited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 10:15 AM (IST)Updated: Thu, 28 Mar 2019 10:58 AM (IST)
बीजिंग, एजेंसी। ग्वाटेमाला में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में लगभग 30 लोग मर गए हैं। जबकि चार लोग ज़ख्मी हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने इन लोगों को टक्कर मारी और मौके पर ही इन सभी की मौत हो गई। दरअसल इस हादसे से पहले कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उस व्यक्ति को देखने के लिए कुछ लोग सड़क की ओर गए तभी पीछे से आकर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
समाचार लिखे जाने तक राहत और बचाव का कार्य जारी है। यह एक ब्रेकिंंग न्यूज़ है आगे की जानकारी मिलने पर हम आपको लगातार अपडेट करते रहेंंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें