Move to Jagran APP

फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर

इन यूरोपीय देशों में रोजाना मिल रहे रिकॉर्ड संख्या में नए मामले।अमेरिका में कोरोना महामारी फिर बढ़ रही है। गत एक सप्ताह से रोजाना औसतन करीब 60 हजार नए मामले पाए जा रहे हैं। रूस में अब तक 25 हजार 242 मौत हुई है।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 08:48 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 08:48 PM (IST)
फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर
फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर।

पेरिस, एजेंसियां। दूसरे दौर की कोरोना महामारी की चपेट में आए फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी समेत कई यूरोपीय देशों में इस खतरनाक वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इन देशों में रोजाना रिकॉर्ड संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि कई देशों ने रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रकोप थम नहीं रहा है।

loksabha election banner

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, फ्रांस में गुरुवार को कोरोना पीडि़तों का आंकड़ा दस लाख के पार हो गया। इस देश में अब तक 34 हजार से ज्यादा पीडि़तों की मौत हुई है। इससे पहले बुधवार को स्पेन में संक्रमित लोगों की संख्या दस लाख के पार हुई थी। इस यूरोपीय देश में कुल 34 हजार से अधिक रोगियों की जान गई है। इधर, ब्रिटेन में भी तेजी से हालात खराब हो रहे हैं। यहां भारतीय मूल के लोगों और दूसरे अल्पसंख्यक समुदायों में उच्च मृत्युदर की समीक्षा के तहत गुरुवार को नए उपायों का एलान किया गया।

ब्रिटेन में बुधवार को 26 हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस पाए जाने से संक्रमित लोगों की तादाद करीब सात लाख 90 हजार हो गई है। इस बीच, जर्मनी के रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि बीते 24 घंटे में 11 हजार 287 नए मामले पाए गए। इस देश में एक दिन में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। पोलैंड में भी तेजी से संक्रमित बढ़ रहे हैं। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 12 हजार 107 नए मामलों की पुष्टि की गई।

अमेरिका में रोजाना मिल रहे 60 हजार नए मामले

अमेरिका में कोरोना महामारी फिर बढ़ रही है। गत एक सप्ताह से रोजाना औसतन करीब 60 हजार नए मामले पाए जा रहे हैं। मध्य सितंबर में रोजाना औसतन 35 हजार संक्रमित पाए जा रहे थे। मध्य पश्चिम अमेरिका के छह प्रांतों आयोवा, मिनेसोटा, मोंटाना, कंसास, हवाई और विस्कांसिन में नए मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

नेपाल : इस देश में 3,637 नए मामले पाए जाने से संक्रमित लोगों का आंकड़ा करीब डेढ़ लाख हो गया है। यहां 812 पीडि़तों की जान गई है।

रूस : 15 हजार 971 नए पीडि़त पाए जाने से कोरोना रोगियों की संख्या 14 लाख 63 हजार से अधिक हो गई। अब तक 25 हजार 242 मौत हुई है।

ब्राजील : 24 हजार 818 नए रोगी मिलने से पीडि़तों की संख्या 53 लाख हो गई है। इस लैटिन अमेरिकी देश में एक लाख 55 हजार की जान गई है।

अर्जेटीना : 18 हजार 326 नए पीडि़त मिलने से मरीजों का आंकड़ा दस लाख 37 हजार से अधिक हो गया है। 27 हजार से ज्यादा की मौत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.