विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष के साथ किया द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर विचार-विमर्श

Published: Tue, 20 Oct 2026 05:00 AM (IST)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुशांबे में ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने ...और पढ़ें

ताजिकिस्तान के दौरे पर राजनाथ सिंह। (फोटो- एएनआई।)

ताजिकिस्तान के दौरे पर राजनाथ सिंह। (फोटो- एएनआई।)

HighLights

  1. राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री से मुलाकात की।

  2. द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करने पर हुई चर्चा।

  3. क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

डिजिटल डेस्क, दुशांबे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सरकार के प्रमुखों (हेड्स आफ गवर्नमेंट) की बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष के साथ सार्थक चर्चा की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया। राजनाथ एससीओ की काउंसिल आफ हेड्स आफ गवर्नमेंट (सीएचजी) की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ताजिकिस्तान पहुंचे हैं।

इमोमाली सोबिरजोदा ने किया स्वागत

दुशांबे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री इमोमाली सोबिरजोदा और वहां के विदेश मंत्रालय के शेरअली जोनोंन ने उनका स्वागत किया।

राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, दुशांबे में एससीओ हेड्स आफ गवर्नमेंट बैठक के दौरान ताजिकिस्तान के रक्षा मंत्री के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने आपसी हितों के क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की, जिसमें क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) और प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: ताजिकिस्तान में एससीओ की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह, बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर रहेगा जोर