विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर काली स्याही पोती, हिरासत में चार आरोपी

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:40 PM (GMT+05:30)

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कवि रवींद्रनाथ टैगोर की ग्रैफिटी पर काली स्याही पोतने का मामला सामने आया है।

बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर काली स्याही पोती। (फाइल)

बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर काली स्याही पोती। (फाइल)

HighLights

  1. ढाका में रवींद्रनाथ टैगोर की ग्रैफिटी खराब की गई।

  2. बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी के बाहर हुई यह घटना।

  3. पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कवि रवींद्रनाथ टैगोर की ग्रैफिटी (दीवार पर बनी तस्वीर) खराब करने का मामला सामने आया है। बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी के बाहर बनी नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर शनिवार को काली स्याही पोत दी गई।

ढाका मेट्रोपालिटन पुलिस के रमना डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर शेख जाहिदुल इस्लाम ने बताया कि इस मामले में महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपितों के नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें एक महिला ब्रश से टैगोर की तस्वीर पर काली स्याही लगाती दिख रही है। शाहबाग पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर महिला को वहां से हटाया। हंगामे के बाद पुलिस ने महिला और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया और वैन में ले गई।

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)