Move to Jagran APP

पुतिन पहुंचे ऑस्ट्रिया और कहा- पश्चिमी प्रतिबंध हर किसी के लिए नुकसानदेह

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कर्ज ने कहा कि उनका देश रूस और पश्चिमी देशों के बीच सेतु का काम करना चाहता है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 06 Jun 2018 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 06 Jun 2018 06:19 PM (IST)
पुतिन पहुंचे ऑस्ट्रिया और कहा- पश्चिमी प्रतिबंध हर किसी के लिए नुकसानदेह
पुतिन पहुंचे ऑस्ट्रिया और कहा- पश्चिमी प्रतिबंध हर किसी के लिए नुकसानदेह

वियना, आइएएनएस। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिमी देशों द्वारा रूस के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध सभी के लिए नुकसानदेह हैं और इन्हें हटाया जाना सबके हित में होगा। लगभग सालभर बाद पश्चिमी यूरोप की पहली यात्रा के तहत ऑस्ट्रिया पहुंचे पुतिन ने कहा कि यूरोपीय संघ और अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद रूस स्थिर विकास दर हासिल करने में कामयाब रहा है।

loksabha election banner

बीबीसी के मुताबिक, ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कर्ज ने कहा कि उनका देश रूस और पश्चिमी देशों के बीच सेतु का काम करना चाहता है। लेकिन, हम प्रतिबंध के मुद्दे पर यूरोपीय संघ की व्यवस्था नहीं तोड़ेंगे।

ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होने से पहले पुतिन ने कहा था कि मॉस्को 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ को तोड़ना नहीं चाहता है। उल्लेखनीय है कि यूरोप के कई उदारवादी नेताओं ने पुतिन समर्थक यूनाइटेड रशिया पार्टी और यूरोपीय संघ की धुर दक्षिणपंथी पार्टियों के बीच संपर्क पर चिंता जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.