विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान में महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, गोलीबारी में तीन घायल

Published: Wed, 10 Jun 2026 06:38 AM (IST)

पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर में ड्रेस कोड के कथित उल्लंघन के आरोप में महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन पर तालिबान प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

अफगानिस्तान में महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन (फोटो- रॉयटर)

अफगानिस्तान में महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अफगानिस्तान में तालिबान शासन के दौरान सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन नहीं होते हैं

  2. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की

काबुल, एपी। पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात शहर में ड्रेस कोड के कथित उल्लंघन के आरोप में महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में हुए प्रदर्शन पर तालिबान प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

बताया गया है कि हाल ही में एक दर्जन से अधिक महिलाओं को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। इसके विरोध में हेरात में करीब 100 से 150 लोग सड़कों पर उतर आए।

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के दौरान इस प्रकार के सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन नहीं होते हैं। वर्ष 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की वापसी के बाद सत्ता में आए तालिबान ने इस्लामी कानून की अपनी सख्त व्याख्या के आधार पर कई नियम लागू किए हैं।

महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।