Move to Jagran APP

रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर प्रियंका चोपड़ा चिंतित, कहा- दुनिया को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत

यूनिसेफ की गुडविल एंबैसडर प्रियंका चोपड़ा ढ़ाका के दौरे पर हैं। प्रियंका ने इस दौरान रोहिंग्या शरणार्थियों के हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 21 May 2018 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2018 04:00 PM (IST)
रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर प्रियंका चोपड़ा चिंतित, कहा- दुनिया को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत
रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर प्रियंका चोपड़ा चिंतित, कहा- दुनिया को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत

ढाका (आइएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों का दौरा किया है। प्रियंका ने बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत की हैसियत से यह दौरा किया। उन्होंने सोमवार को कुछ फोटो ट्वीट कर अपने इस दौरे की जानकारी दी।

loksabha election banner

प्रियंका ने इनमें लिखा, 'मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। ताकि रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के अनुभव आपके साथ साझा कर सकूं। यहां बच्चों की स्थिति दयनीय है। दुनिया को यहां ध्यान देने की जरूरत है, हमें इन पर ध्यान देने की जरूरत है।' बांग्लादेश के इन शिविरों में करीब सात लाख रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। पिछले साल म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा भड़कने के बाद इन लोगों ने भागकर बांग्लादेश में शरण ली थी।

रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के इस दौरे के लिए प्रियंका सीधे लंदन से यहां आई थीं। लंदन में शनिवार को वह प्रिंस हैरी की शादी में बतौर मेहमान शामिल हुई थीं। 35 वर्षीय प्रियंका करीब एक दशक से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं।

यूनिसेफ ने प्रियंका को 2010 में भारत के लिए और इसके बाद 2016 में वैश्विक सदभावना दूत बनाया था। वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा व महिला अधिकारों जैसे सामाजिक संगठनों से भी जुड़ी हुई हैं और उन्हें बढ़ावा दे रही हैं। प्रियंका ने पिछले साल जॉर्डन में सीरिया के शरणार्थी बच्चों से भी मुलाकात की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.