विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान क्रूस गिरने से पादरी की मौत, वीडियो वायरल

Published: Mon, 19 Oct 2026 05:00 AM (IST)

दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर में एक रोमन कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो सांचेज की प्रार्थना सभा के दौरान दीवार से क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई।

पादरी के सिर पर गिरा क्रूस।

पादरी के सिर पर गिरा क्रूस।

HighLights

  1. इक्वाडोर में पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दुखद मृत्यु।

  2. प्रार्थना सभा के दौरान दीवार से क्रूस गिरा।

  3. घटना का इंटरनेट मीडिया पर सीधा प्रसारण हुआ।

डिजिटल डेस्क, क्विटो (इक्वाडोर)। दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर में शाम की प्रार्थना करा रहे एक रोमन कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो सांचेज की चर्च में उनके पीछे दीवार पर लगा क्रूस गिरने से मृत्यु हो गई। इस प्रार्थना सभा का इंटरनेट मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

राजधानी क्विटो से 265 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित तटीय शहर ग्वायाकिल में परपेतुओ सोकोरो चर्च के पादरी पैट्रिसियो सांचेज शनिवार शाम को प्रार्थना करा रहे थे।

पादरी के सिर पर गिरा क्रूस

प्रार्थना सभा के वीडियो में दिखता है कि इस दौरान पादरी के पीछे दीवार पर लगा भारी क्रूस उखड़कर उनके सिर पर गिर पड़ा। वीडियो से ऐसा नहीं लगा कि उन्हें क्रूस गिरता हुआ दिखाई दिया।

चिल्लाने लगे श्रद्धालु

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारण जारी रहने के दौरान श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पैट्रिसियो सांचेज मोस्ट होली रिडीमर धर्मसभा से जुड़े थे। यह रोमन कैथोलिक धार्मिक संघ 1732 में स्थापित हुआ था और 80 देशों में इसकी मौजूदगी है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में 200 साल पुराने रामलीला मंदिर में तोड़फोड़ की कोशिश, हिंदू समुदाय के विरोध के बाद प्रशासन ने किया सील