तीन देशाें की यात्रा के दूसरे चरण में बोलीविया पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, समकक्ष ने किया स्वागत
सांताक्रूज के वीरू वीरू हवाई अड्डे पर कोविंद और उनके साथ यात्रा पर गईं उनकी पत्नी सविता कोविंद का बोलीविया में उनके समकक्ष इवो मोरालेस समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किय
सूक्रे, एजेंसी । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बोलीविया की राजधानी सूक्रे पहुंच गए हैं। सांताक्रूज के वीरू वीरू हवाई अड्डे पर कोविंद और उनके साथ यात्रा पर गईं उनकी पत्नी सविता कोविंद का बोलीविया में उनके समकक्ष इवो मोरालेस समेत तमाम गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे पर उन्हें सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
राष्ट्रपति की तीन देशों की यात्रा
राष्ट्रपति कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद सोमवार को क्रोएशिया, बोलीविया और चिली की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए थे। बता दें कि वह क्रोएशिया और बोलीविया की यात्रा करने वाले भारत के पहले राष्ट्रपति होंगे। राष्ट्रपति इन देशों को नेताओं से मुलाकात कर व्यापार, निवेश तथा नवीकरण ऊर्जा के क्षेत्र में संबंध मजबूत बनाने पर वार्ता करेंगे।
President Ram Nath Kovind receives Guard of Honour at Viru Viru International Airport upon his arrival in Bolivia. pic.twitter.com/Sbk9MwLR5B
— ANI (@ANI) March 28, 2019
यात्रा के प्रथम चरण में राष्ट्रपति कोविंद 25 से 28 मार्च तक क्रोएशिया की यात्रा पर थे। यात्रा के दूसरे चरण में वह बालीविया पहुंच चुके हैं। यात्रा के अंतिम चरण में वह 30 मार्च को वह चिली जाएंगे। भारत और बोलिविया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद यह भारतीय राष्ट्रपति की पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी।
दक्षिण अमेरिका का 5वाँ सबसे बड़ा देश बोलीविया
बोलीविया दक्षिण अमेरिका का 5वाँ सबसे बड़ा देश और दुनिया का 27वाँ सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी सुक्रे है। इस देश का सबसे बड़ा शहर और आर्थिक एवं वित्तीय गतिविधियों का प्रमुख केंद्र सांता क्रूज़ डी ला सिएरा है। यह बोलीविया के पूर्व में स्थित है। इसका अधिकतर इलाका सपाट क्षेत्र है। बोलीविया उत्तर और पूर्व में ब्राजील द्वारा, दक्षिण-पूर्व में पैराग्वे द्वारा, दक्षिण में अर्जेंटीना द्वारा, दक्षिण-पश्चिम में चिली द्वारा और उत्तर-पश्चिम में पेरू द्वारा सीमाबद्ध है। देश का एक-तिहाई हिस्सा एंडीज़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।