पोप लियो को हुआ लंग कैंसर, सर्जरी कर निकाला गया दाहिने फेफड़े का हिस्सा
कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के फेफड़ों के कैंसर का रोम के जेमेली अस्पताल में सफल ऑपरेशन हुआ ...और पढ़ें

पोप लियो XIV के फेफड़ों के कैंसर का सफल ऑपरेशन (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
HighLights
पोप लियो को फेफड़ों का कैंसर की पुष्टि होने के बाद सफल सर्जरी
पोप लियो के फेफड़े से हटाई गई कैंसर की गांठ, 20 अक्टूबर तक के सभी कार्यक्रम रद
डिजिटल डेस्क, रोम। कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित पाए गए हैं, जिसके बाद रोम के जेमेली अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी की गई है। मंगलवार को करीब 90 मिनट तक चली सर्जरी के दौरान उनके दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से से कैंसर वाली गांठ हटाई गई और सर्जरी के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
वेटिकन सिटी द्वारा जारी मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान उन्हें लंग एडेनोकार्सिनोमा होने की पुष्टि हुई। यह फेफड़ों के कैंसर का एक सामान्य प्रकार है।
90 मिनट चली सर्जरी
मंगलवार को रोम के अगोस्तीनो जेमेली अस्पताल में 90 मिनट की सर्जरी हुई। ऑपरेशन के बाद यह प्रक्रिया सफल रही और इसमें कोई जटिलता नहीं आई। पोप होश में आ गए और अस्पताल में आराम कर रहे हैं।
वैटिकन के अनुसार, पोप लियो XIV के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से को सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है, जिससे पल्मोनरी फेफड़े के कैंसर की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी बिना किसी परेशानी के पूरी तरह सफल रही और वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।
20 अक्टूबर तक सभी कार्यक्रम रद
सर्जरी के बाद 20 अक्टूबर तक पोप के सभी सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रम रद कर दिए गए हैं, जिससे अगले महीने होने वाले उनके लैटिन अमेरिका दौरे पर भी असमंजस की स्थिति बन गई है, क्योंकि पोप करीब एक सप्ताह तक बेड रेस्ट पर रहेंगे। उनकी सफल सर्जरी के बाद अब डॉक्टर यह जांच कर रहे हैं कि कैंसर शरीर के दूसरे हिस्सों में तो नहीं फैला है।
कौन होते हैं पोप?
बता दें कि पोप कैथोलिक ईसाई धर्म के सबसे बड़े धर्मगुरु होते हैं। इन्दें दुनियाभर में कैथोलिक ईसाइयों का आध्यात्मिक नेता माना जाता है। पोप कैथोलिक चर्च के प्रमुख होते हैं और दुनिया भर के चर्चों, पादरियों और बिशपों का मार्गदर्शन करते हैं।
