विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के चार दिन बाद पोप लियो वेटिकन लौटे, बोले- 'मैं बेहतर हूं'

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:24 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2026 10:29 PM (IST)

फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के चार दिन बाद पोप लियो वेटिकन लौट आए हैं। उनकी सेहत में काफी सुधार ...और पढ़ें

फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के चार दिन बाद पोप लियो वेटिकन लौटे। (रॉयटर्स)

फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के चार दिन बाद पोप लियो वेटिकन लौटे। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. पोप लियो फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी के बाद वेटिकन लौटे।

  2. रोम के जेमेली अस्पताल में हुई थी सफल सर्जरी।

  3. पोप लियो की सेहत में तेजी से सुधार दिख रहा है।

डिजिटल डेस्क, वेटिकन सिटी। पोप लियो शनिवार को वेटिकन लौट आए। रोम के जेमेली अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर की सर्जरी कराने के चार दिन बाद जब वे वहां से निकले, तो उनके कई शुभचिंतकों ने उन्हें विदा किया। उनसे जब पूछा गया कि तबीयत कैसी है, तो कहा, "मैं बेहतर हूं, धन्यवाद।" 71 वर्षीय लियो ने शुभचिंतकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

लियो के दाएं फेफड़े के निचले हिस्से (लोअर लोब) को मंगलवार को निकाल दिया गया था। सर्जरी से पुष्टि हुई कि उन्हें एडेनोकार्सिनोमा था, जो फेफड़ों के कैंसर का सबसे आम प्रकार है।

सर्जरी के बाद से लियो की सेहत में काफी सुधार दिख रहा है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की, अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ बैठकें कीं और अस्पताल में बनाए गए एक अस्थायी चैपल में प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया।

उनके निजी चिकित्सक और सर्जन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में भी बताया गया है कि सर्जरी के बाद वे अच्छी तरह ठीक हो रहे हैं। वे अब अपनी रोजमर्रा की सामान्य गतिविधियां पूरी तरह से खुद करने में सक्षम हैं।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)