विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रांस में PM मोदी ने भारतीय वाणिज्य दूतावास का किया उद्धाटन, मार्सिले शहर भारत के लिए क्यों है अहम?

Published: Wed, 12 Feb 2025 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2025 04:19 PM (IST)

पीएम मोदी ने फ्रांस के मार्सिले में वाणिज्य दूतावास के उद्धाटन किया है। भारत फ्रांस में दूसरा वाणिज्य दूतावास खोलने ...और पढ़ें

दूतावास का उद्धाटन पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से किया है। (फोटो-X/@narendramodi)
दूतावास का उद्धाटन पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से किया है। (फोटो-X/@narendramodi)

HighLights

  1. मार्सिले भारत और फ्रांस के बीच व्यापार का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है।
  2. पीएम मोदी का आज फ्रांस का आखिरी दिन का दौरा है।

PM Modi Inaugurated Consulate In France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के आखिरी दिन दौरे पर हैं। पीएम मोदी 10 फरवरी को फ्रांस के पेरिस पहुंचे थे। बुधवार को पीएम मोदी ने फ्रांस के मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया है। दूतावास का उद्धाटन पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संयुक्त रूप से किया है।

मार्सिले में क्या है खास?

भारत ने फ्रांस में दूसरा वाणिज्य दूतावास खोला है। ये जगह भारत के भविष्य की परियोजनाओं के लिहाज से काफी अहम है।

भूमध्यसागरीय तट पर अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण मार्सिले भारत और फ्रांस के बीच व्यापार का एक प्रमुख प्रवेश द्वार है, यह भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के प्रवेश बिंदुओं में से एक है। IMEC परियोजना की घोषणा G20 शिखर सम्मेलन 2023 के दौरान नई दिल्ली में की गई थी।

भारत-फ्रांस के ज्वाइंट स्टेटमेंट में क्या कहा गया?

पीएम मोदी के फ्रांस दौरे के आखिरी दिन भारत और फ्रांस ने संयुक्त बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने मार्सिले में वार्ता की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।पीएम मोदी और मैक्रों ने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के लिए मजबूत प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

  • प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।
  • प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष के रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की
  • दोनों नेताओं ने प्रौद्योगिकी, नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।
  • प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने का आह्वान किया। इसके साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भागीदारी को गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई है।
  • एआई क्षेत्र को जनहित में सामाजिक, आर्थिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता जताई गई।
  • पीएम मोदी और मैक्रों ने न्यायसंगत, शांतिपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बहुपक्षवाद में सुधार का की बात कही है।
  • भारत और फ्रांस के शीर्ष नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया और यूएनएससी मामलों पर समन्वय बिठाने पर सहमति जताई।
  • फ्रांस ने UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता की वकालत की है और अपना समर्थन जाहिर किया है।
  • पीएम मोदी और मैक्रों ने मार्च 2026 में नई दिल्ली में of 'India-France Year of Innovation' के उद्घाटन की घोषणा की।

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी को हराना चाहता था अमेरिका, रची थी बड़ी साजिश', US के पूर्व विदेश विभाग अधिकारी के दावे से मची खलबली