Move to Jagran APP

ऐतिहासिक UNGA सत्र की दो चर्चाओं में शामिल होंगे पीएम मोदी: टीएस त्रिमूर्ति

इस साल के ऐतिहासिक UNGA सत्र की दो चर्चाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। यह जानकारी टीएस त्रिमूर्ति ने दी।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 08:47 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 08:47 AM (IST)
ऐतिहासिक UNGA सत्र की दो चर्चाओं में शामिल होंगे पीएम मोदी: टीएस त्रिमूर्ति
ऐतिहासिक UNGA सत्र की दो चर्चाओं में शामिल होंगे पीएम मोदी: टीएस त्रिमूर्ति

न्यूयार्क, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ( TS Tirumurti) ने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को  जानकारी दी कि इस साल संयुक्त राष्ट्र आमसभा ( UN General Assembly) के ऐतिहासिक सत्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र शामिल होंगे। 21 सितंबर से शुरू होने वाले उच्चस्तरीय मामलों पर दो चर्चाओं में प्रधानमंत्री शामिल होने वाले हैं। 

loksabha election banner

त्रिमूर्ति ने एएनआइ से एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ' इस बार UNGA का सत्र ऐतिहासिक होगा। जहां तक भारत की बात है तो प्रधानमंत्री मोदी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। वे पहले आम चर्चा में भाग लेंगे और फिर राष्ट्रीय बयान जारी करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी सोमवार से शुरू होने वाले उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे और फिर दो चर्चाओं में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन संयुक्त राष्ट्र आम सभा में भारत की भागीदारी पर फोकस होगा।

30 सितंबर को जैव विविधता का पहला सम्मेलन

राजनयिक ने जानकारी दी कि बायोडायवर्सिटी समिट का पहला वर्चुअली आयोजन 30 सितंबर को होगा जिसमें पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल होंगे। समिट का थीम 'Urgent action on biodiversity for sustainable development' है। उन्होंने बताया, 'संयुक्त राष्ट्र में बायोडायवर्सिटी पर यह पहला सम्मेलन होगा। हमारे पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

त्रिमूर्ति ने जोर दिया कि 10 मेगा बायोडायवर्स देशों में से एक भारत है। उन्होंने कहा, 'भारत ने इसी साल फरवरी में प्रवासी जंगली जानवरों की प्रजाति पर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था।' माइग्रेटरी प्र

शामिल होंगी स्मृति इरानी

1 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित होगी जिसमें भारतीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी शामिल होंगी। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी संयुक्त राष्ट्र आम सभा से इतर कुछ मंत्री स्तर की बैठकों में शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को UN में परमाण हथियारों को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाएगा। विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला इसमें भारत की ओर से शामिल होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.