Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'भारत में आने का सही समय, खुला है निवेश का द्वार', CEO Forum में बोले पीएम मोदी

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Tue, 11 Feb 2025 11:48 PM (IST)

    पीएम मोदी पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट के लिए फ्रांस के दौरे पर गए हैं। यहां उन्होंने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं। हमारी दोस्ती की नींव विश्वास नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है। हम वैश्विक चुनौतियों और समस्याओं के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं।

    Hero Image
    पीएम मोदी ने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया (फोटो- पीटीआई)

     एएनआई, नई दिल्ली। पीएम मोदी पेरिस में आयोजित एआई एक्शन समिट के लिए फ्रांस के दौरे पर गए हैं। यहां उन्होंने 14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस केवल लेकतांत्रिक मूल्यों से ही नहीं जुड़े हैं। हमारी दोस्ती की नींव विश्वास, नवाचार और जन कल्याण की भावना पर आधारित है। हम वैश्विक चुनौतियों और समस्याओं के समाधान में मिलकर सहयोग दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेरिस की पिछली यात्रा के बारे में बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पिछली यात्रा के दौरान हमने अपनी साझेदारी के लिए 2047 रोडमैप बनाया था। उस पर चलते हुए हम हर क्षेत्र में सहयोग को व्यापक तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं। आगे कहा कि भारत में बीते एक दशक में जो बदलाव हुए हैं, उससे आप भली-भांति परिचित हैं। हमने स्थिर और पूर्वानुमानित नीति का एक इको-सिस्टम स्थापित किया है।

    भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- पीएम मोदी

    साथ ही बोले सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन के मार्ग पर चलते हुए आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है। वैश्विक मंच पर हमारी पहचान यह है कि आज भारत तेजी से एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है।

    परमाणु ऊर्जा को लेकर भी बोले पीएम मोदी

    पेरिस में पीएम मोदी ने कहा कि हम 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए भी खोल दिया गया है। हम एसएमआर और एएमआर प्रौद्योगिकियों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आगे कहा कि कुछ दिन पहले हमारे बजट में नई पीढ़ी के सुधार अंकित किए गए हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नए कदम उठाए गए हैं।

    हम नया सरलीकृत आयकर कोड लेकर आ रहे हैं- प्रधानमंत्री मोदी

    14वें भारत-फ्रांस सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईज ऑफ लिविंग की दिशा में हम नया सरलीकृत आयकर कोड लेकर आ रहे हैं। मैं आप सबको कहता हूं कि भारत में आने का यही समय है, सही समय है। भारत की प्रगति में सभी क्षेत्रों की प्रगति जुड़ी है। इसका एक उदाहरण विमानन क्षेत्र में देखा गया। जब भारतीय कंपनियों ने हवाई जहाजों के लिए बड़े आदेश दिए हैं। अब जब हम 120 नए एयरपोर्ट खोलने जा रहे हैं, तो भविष्य की संभावनाओं का आप स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं।