विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी पहुंचे कोलंबो, बरसते पानी के बीच 6 टॉप मंत्रियों ने किया जोरदार स्वागत

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 04 Apr 2025 11:00 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे। प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे (फोटो- एक्स)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचे
  2. पीएम मोदी राष्ट्रपति दिसानायके के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे

पीटीआई, कोलंबो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंधों, खासकर ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, डिजिटलीकरण और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श के लिए शुक्रवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे।

प्रधानमंत्री बैंकाक से पहुंचे हैं श्रीलंका

बरसते पानी के बावजूद मोदी का स्वागत करने के लिए श्रीलंका सरकार के छह शीर्ष मंत्री हवाई अड्डे पर आए हुए थे। इनमें विदेश मंत्री विजिता हेरात, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिसा, श्रम मंत्री अनिल जयंता और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर शामिल थे। प्रधानमंत्री बैंकाक की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद श्रीलंका की राजधानी पहुंचे।

राष्ट्रपति दिसानायके से बात करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी शनिवार को राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। बैठक के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा सहयोग पर संधि समेत सात समझौतों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।