विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आजादी के 100 साल पूरे होने पर 35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत', फ्रांस में बोले पीयूष गोयल

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 11 Apr 2023 02:59 AM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2023 05:02 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास ...और पढ़ें

फ्रांस में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (फोटो एएनआइ)
फ्रांस में बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (फोटो एएनआइ)

पेरिस, एजेंसी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने फ्रांस में भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत का गौरवशाली इतिहास रहा है। यदि हम समय में वापस जाते हैं तो हमने अर्थव्यवस्था, ज्ञान, संस्कृति के संदर्भ में दुनिया में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा एक ऐसा समय आया, जब हमने उस गौरव का बहुत कुछ खो दिया। 1947 में जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र बन गए, उसके बाद भारत ने दुनिया में अपना स्थान फिर से हासिल करना शुरू कर दिया।

हर कोई पीएम मोदी के नेतृत्व की ओर देख रहा- पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि हम आज दुनिया की फार्मेसी, खाद्य बाउल और अन्य देशों के एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में उभर रहे हैं। फ्रांस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया जिस चुनौतियों का सामना कर रही है, उसे दूर करने के लिए हर कोई पीएम मोदी के नेतृत्व की ओर देख रहा है।

'35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत'

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय प्रवासी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। 2027-28 तक हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे।

पीयूष गोयल ने आगे कहा कि भारत आज 3.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था है और 2047 तक 30-35 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, जब हम आजादी के 100 साल मनाएंगे।