वियतनाम में तूफान 'तोराजी' का कहर, 14 की मौत
चक्रवातीय तूफान के बाद वियतनाम में हुए भूस्खलन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।
By Arti YadavEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 12:15 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 12:15 PM (IST)
हनोई, आइएनएस। उष्णकटिबंधीय चक्रवातीय तूफान के बाद बारिश के कारण दक्षिण-मध्य वियतनाम में हुए भूस्खलन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य के लापता होने की खबर हैं। खान्ह होआ प्रांत के आपदा अधिकारियों ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने और ज्यादा खतरे वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने के लिए 600 सैनिकों को तैनात किया गया है।ो
उन्होंने कहा कि चक्रवातीय तूफान ‘तोराजी’ के कारण हुई भारी बारिश की वजह से कई मकान ढह गए। वहीं रविवार को न्हा तरांग के आस-पास के गांवों में कुछ लोग मलबे में दब गए। वियतनाम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार को एक बयान में कहा कि रविवार की रात तूफान कमजोर हो गया है।
बता दें कि वियतनाम में 2017 में आए टाइफून 386 लोगों की मौत हो गई थी और 6 लाख से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा था। इस चक्रवाती तूफान में 60 ट्रिलियन वियतनामी डोंग का आर्थिक नुकसान हुआ था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें