विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण ट्रेन हादसा: फ्रांस में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, 44 यात्री घायल; एक गंभीर

Published: Sat, 12 Sep 2026 06:55 AM (GMT+05:30)

फ्रांस के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार शाम एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 44 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ्रांस में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, 44 यात्री घायल (फोटो- सोशल मीडिया)

फ्रांस में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, 44 यात्री घायल (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ट्रेन में करीब 180 यात्री सवार थे, घायलों में से एक की हालत गंभीर

  2. ट्रेन किसी अज्ञात वस्तु से टकराने के बाद पटरी से उतर गई

एपी, पेरिस। फ्रांस के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार शाम एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 44 लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फ्रांसीसी अधिकारियों और रेलवे कंपनी एसएनसीएफ के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 7:30 बजे (स्थानीय समय) नॉर्मंडी क्षेत्र में रूआं और कां शहरों के बीच हुआ। ट्रेन क्लेओन कस्बे के पास पटरी से उतर गई। ट्रेन में करीब 180 यात्री सवार थे।

स्थानीय प्रशासन के प्रमुख प्रीफेक्ट ज्यां-बेनोआ अलबर्तिनी ने पत्रकारों को बताया कि एक घायल व्यक्ति की हालत नाजुक है और उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया है।

फ्रांसीसी पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, ट्रेन किसी अज्ञात वस्तु से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। एसएनसीएफ ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।

फ्रांसीसी परिवहन मंत्री फिलिप तबारो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मौके पर 140 फायरफाइटर्स घायलों और यात्रियों की मदद के लिए मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने की सलाह दी है।

इस हादसे के बाद रूआं-कां और कां-ले हावरे के बीच ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गई हैं। एसएनसीएफ ने वैकल्पिक बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है।