नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार घोषित की अपनी संपत्ति
नेपाल के सबसे धनी मंदिर का स्वामित्व रखने वाली पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट ने संपत्ति आकलन के लिए 2017 में मिलन कुमार थापा की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Thu, 06 Jun 2019 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jun 2019 01:25 AM (IST)
काठमांडू, प्रेट्र। नेपाल के सुप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति पहली बार घोषित की गई है। इसके अनुसार, मंदिर के खजाने में नकद 120 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा संपत्ति के रूप में मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना और 316 किलोग्राम चांदी है। मंदिर ट्रस्ट के नाम 186 हेक्टेयर जमीन भी है।
राजधानी काठमांडू स्थित यह मंदिर पशुपतिनाथ यानी भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर का निर्माण पांचवी शताब्दी में हुआ था। नेपाल के इस सबसे धनी मंदिर का स्वामित्व रखने वाली पशुपति एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट ने इसकी संपत्ति के आकलन के लिए 2017 में मिलन कुमार थापा की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था। स्थानीय अखबार काठमांडू पोस्ट में ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक रमेश उप्रेती के हवाले से कहा गया है, 'हम पहली बार मंदिर की संपत्ति सार्वजनिक कर रहे हैं।'
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें