Move to Jagran APP

Paris police attack: हमलावर ने 18 महीने पहले अपनाया था इस्लाम, पुलिस मुख्यालय में ही करता था काम

पुलिस को फिलहाल इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि पुलिस मुख्यालय में हुआ हमला आतंकवाद से प्रभावित है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Fri, 04 Oct 2019 05:34 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 05:34 PM (IST)
Paris police attack: हमलावर ने 18 महीने पहले अपनाया था इस्लाम, पुलिस मुख्यालय में ही करता था काम
Paris police attack: हमलावर ने 18 महीने पहले अपनाया था इस्लाम, पुलिस मुख्यालय में ही करता था काम

पेरिस, एपी। फ्रांस की राजधानी पेरिस के पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। मामले में फ्रंसीसी सरकरा की तरफ से कहा गया है कि फिलहाल इस बात का कोई सबूत नहीं मिला है कि पुलिस मुख्यालय में हुआ हमला आतंकवाद से प्रभावित है।

loksabha election banner

पेरिस पुलिस मुख्यालय के अंदर चाकू से हमला करने वाला शख्स खुद वहीं काम करता था। मारे गए लोगों में तीन पुलिस अधिकारी और एक प्रशासनिक सहायक शामिल है। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।

2003 से ही पुलिस मुख्यालय में काम कर रहा था हमलावर

सरकार के प्रवक्ता सिबेथ नादेय ने शुक्रवार को फ्रांस इंफो से कहा कि जांचकर्ता आतंकी एंगल से उन तथ्यों की जांच कर रहे हैं की आखिर हमले के पीछे की वजह क्या थी। पेरिस के प्रोसीक्यूटर रेमी हेटिज ने बताया कि हमलावर साल 2003 से ही पुलिस मुख्यालय में काम कर रहा था। मालले की जांच शुरू कर दी गई है। यहीं नहीं हमलावर के घर की तलाशी भी ली गई है। 

18 महीने पहले ही अपनाया था इस्लाम

फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक 45 वर्षीय हमलावर पेरिस पुलिस की खुफिया इकाई में एक प्रौद्योगिकी प्रशासक के रुप में काम कर रहा था। उसने 18 महीने पहले ही इस्लाम धर्म अपनाया था। हमलावर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति बहरे थे।

महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई

गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय पर हुए हमले के बाद मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा कारणों के कारण बंद कर दिया गया था। सथ ही महत्वपूर्ण इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.