Move to Jagran APP

नोट्रे-डेम कैथेड्रल को बचाने की सिर्फ 50 फीसद गुंजाइश, करीब 200 साल बाद नहीं हुई Christmas Eve पर प्रार्थना

फ्रांस के प्रसिद्ध नोट्रे-डेम कैथेड्रल चर्च की इमारत अब भी इतना कमजोर है कि इसे बचा पाने की गुंजाइश केवल 50 फीसद है। अप्रैल में 850 साल पुराने चर्च में आग लगी थी।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 26 Dec 2019 07:45 AM (IST)Updated: Thu, 26 Dec 2019 05:00 PM (IST)
नोट्रे-डेम कैथेड्रल को बचाने की सिर्फ 50 फीसद गुंजाइश, करीब 200 साल बाद नहीं हुई Christmas Eve पर प्रार्थना
नोट्रे-डेम कैथेड्रल को बचाने की सिर्फ 50 फीसद गुंजाइश, करीब 200 साल बाद नहीं हुई Christmas Eve पर प्रार्थना

पेरिस, पीटीआइ। फ्रांस के प्रसिद्ध नोट्रे-डेम कैथेड्रल की इमारत अब भी इतना कमजोर है कि इसे बचा पाने की गुंजाइश केवल 50 फीसद है। यही नहीं करीब 200 साल में पहली इस चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन नहीं हुआ। इसकी जानकारी इस ऐतिहासिक चर्च के पादरी ने दी। बता दें कि 16 अप्रैल को आग लगने से 850 साल पुराना चर्च पूरी तरह तबाह हो गया। 

loksabha election banner

मोनसीनेर पैत्रिक शावेत ने कहा कि चर्च के जीर्णोधार (Renovations) का काम 2021 तक शुरू होने की संभावना नहीं है। उन्होंने फ्रांसीसी क्रांति के बाद इस चर्च में क्रिसमस नहीं मनाये जाने पर दुख जताया। क्रिसमस की पूर्व संध्या उन्होंने कहा कि आज यह इमारत खतरे से बाहर नहीं है।आज हम कह सकते हैं कि शायद 50% संभावना है कि इसे बचाया जा सकेगा।

2024 तक जीर्णोद्धार करना चाहते हैं राष्ट्रपति मैक्रों 

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इसे 2024 तक इसका जीर्णोद्धार करना चाहते हैं। इस दौरान पेरिस में ओलंपिक होगा। हालांकि, इस समय सीमा को लेकर विशेषज्ञों ने आशंका जाहिर की है। 

नोट्रे-डेम कैथेड्रल के बजाय नजदीक के चर्च में भारी मन से एकत्रित हुए लोग

कैथोलिक समुदाय के लोग नोट्रे-डेम के बजाय नजदीक के चर्च सेंट-जर्मेन आई ऑक्सेरोइस में भारी मन से एकत्रित हुए। 16 वर्षीय जूनिएट ने कहा कि पहले जैसी बात नहीं है, लेकिन फिर भी क्रिसमस के महीने का काफी महत्व है। जूनिएट अपने परिवार के साथ 700 किलोमीटर की यात्रा करने के बाद यहां पहुंची थी। उसने यह भी कहा कि आज रात को नोट्रे-डेम कैथेड्रल की याद जरूर आएगी। 

नोट्रे-डेम कैथेड्रल की मरम्मत का काम जारी

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल नोट्रे-डेम चर्च की मरम्मत का काम जारी है। यह चर्च सीन नदी के किनारे पर स्थित है, जिसे देखने हर साल भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। आग से इसका गोथिक शिखर, छत और कई कीमती कलाकृतियां जलकर खाक हो गई थीं। इस चर्च में लकड़ी का काम ज्यादा था। हालांकि, इस दौरान गोथिक कैथेड्रल की मुख्य संरचना को बचा लिया गया था।

यह भी पढ़ें: कई बार हिंसा और आगजनी का शिकार हुआ फ्रांस का Notre-Dame cathedral चर्च


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.