पेरिस के बाहरी इलाके में चाकू से हमले में दो की मौत; ISIS ने ली जिम्मेदारी
पेरिस के नजदीक एक शख्स ने तेज धार चाकू से हमला किया है। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।
By Arti YadavEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 03:07 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 04:50 PM (IST)
पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक एक शख्स ने एक धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
पुलिस ने बताया कि पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में गुरुवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। हमले के बाद हमलावर इमारतों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस चाकू हमले में मारे गए दोनों लोग हमलावर के परिवार के सदस्य हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें