पेरिस की बेकरी में विस्फोट, दो दमकल कर्मी सहित चार की मौत
सेंट्रल पेरिस में स्थित बेकरी हाउस में शनिवार सुबह बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में दो दमकल कर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई।
By Vikas JangraEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 02:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 05:13 PM (IST)
पेरिस, एपी। मध्य पेरिस स्थित एक बेकरी में हुए विस्फोट में दो दमकल कर्मी सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में 47 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। शुरुआती जांच में गैस रिसाव के चलते धमाके की बात कही जा रही है।
यह जानकारी फ्रांस के गृह मंत्री क्रिस्टोफी कास्टनेर ने दी। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है, क्योंकि जो लोग घायल हुए हैं उनमें से 10 की हालत अत्यंत गंभीर है जबकि 37 अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। गृह मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले दमकल कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि इन लोगों ने ढाई घंटे तक इमारत के मलबे के नीचे दबे एक दमकल कर्मी की जान बचाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। पेरिस के मेयर एनी हिडाल्गो ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीडि़तों का हालचाल जाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें