विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव, घुसपैठ के बाद 28 लड़ाके ढेर; गुलिस्तान सेक्टर में हाई अलर्ट

Published: Sun, 27 Sep 2026 03:50 PM (IST)

पाकिस्तान से पूर्वी अफगानिस्तान में घुसपैठ के बाद 28 लड़ाके मारे गए, जिनमें अधिकांश अफगान सुरक्षाबल के पूर्व सदस्य थे।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर तनाव।

HighLights

  1. पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान से घुसपैठ के बाद 28 लड़ाके मारे गए।

  2. मृतकों में ज्यादातर अफगान सुरक्षाबल के पूर्व सदस्य शामिल थे।

  3. गुलिस्तान सेक्टर में तनाव बढ़ा, सीमा पर सैनिक हाई अलर्ट पर।

डिजिटल डेस्क, काबुल। तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि पाकिस्तान से पूर्वी अफगानिस्तान में घुसने के बाद 28 लड़ाके मारे गए। मंत्रालय ने यह भी बताया कि उनमें से ज्यादातर अफगान सुरक्षाबल के पूर्व सदस्य थे।

यह घटनाक्रम डूरंड लाइन के पास गुलिस्तान सेक्टर में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फिर से तनाव बढ़ने की खबरों के कुछ दिनों बाद सामने आया है। ताजा तनाव में कई तालिबान सदस्यों के मारे जाने की भी खबर है।

अफगानिस्तान इंटरनेशनल के सूत्रों ने रहा कि नियोजित हमलों की जानकारी अभी साफ नहीं है।

पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने इस ऑपरेशन को जवाबी कार्रवाई बताया और कहा कि यह पाकिस्तानी इलाके में घुसने और आक्रामक गतिविधियां करने की कोशिश के बाद किया गया।

अफगान तालिबान बलों और पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों के बीच गोलीबारी जारी है और सीमा पर तैनात सैनिक हाई अलर्ट पर हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)