विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या श्रीलंका पहुंचे पहलगाम हमले के आतंकी? चेन्नई से कोलंबो एयरपोर्ट लैंड हुई फ्लाइट, घंटों चला सर्च ऑपरेशन

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Sat, 03 May 2025 05:57 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 May 2025 06:03 PM (GMT+05:30)

भारतीय अधिकारियों ने कोलंबो के एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी कि श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट UL 122 में पहलगाम आतंकी ...और पढ़ें

श्रीलंका से कोलंबो पहुंची फ्लाइट की हुई गहन जांच।(फाइल फोटो)
श्रीलंका से कोलंबो पहुंची फ्लाइट की हुई गहन जांच।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. चेन्नई से कोलंबे पहुंची श्रीलंकन एयरलाइंस की हुई गहन जांच
  2. जानकारी मिलते ही कोलंबो एयरपोपर्ट पर चलाया गया सर्च ऑपरेशन

एएनआई, कोलंबो। पहलगाम हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत के पड़ोसी मुल्क अलर्ट पर हैं। इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाशी चल रही है। इसी बीच शनिवार को चेन्नई से कोलंबो पहुंची एक फ्लाइट की गहन तलाशी ली गई। दरअसल, भारतीय अधिकारियों  ने कोलंबो के एयरपोर्ट अधिकारियों को जानकारी दी कि फ्लाइट UL 122 में पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े संदिग्ध उसमें सवार हो सकते हैं। 

श्रीलंका की राष्ट्रीय श्रीलंकन एयरलाइंस के बयान के अनुसार, एक फ्लाइट चेन्नई से कोलंबो के बंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 11:59 बजे पहुंची। फ्लाइट के आते ही बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच की गई।

एयरपोर्ट पर फ्लाइट की हुई गहन जांच

एयरपोर्ट अधिकारी इस मामले पर बयान जारी करते हुए कहा, "चेन्नई एरिया कंट्रोल से अलर्ट मिला। जानकारी मिलने के तुरंत बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। विमान की अच्छी से चेकिंग की गई। इसके बाद विमान को ऑपरेशन के लिए क्लीयरेंस दी गई।" अधिकारियों ने जानकारी दी कि श्रीलंका एयरलाइंस सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की

बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में चार आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन काफी बढ़ चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है। वहीं, पाकिस्तान को डर है कि भारत उस पर कभी सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

यह भी पढ़ें: गोली-बम के बिना ही दुश्मन की कमर तोड़ रहा भारत, अब पाकिस्तानी शिप की एंट्री पर बैन; इंपोर्ट और डाक सेवाओं पर भी रोक