दक्षिण अफ्रीका की जेलों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रिहा किए गए 6 हजार से अधिक कैदी
दक्षिण अफ्रीका ने जेलों में कोविड -19 प्रसारण को कम करने के लिए 6000 से अधिक कैदियों को रिहा किया है।
केप टाउन, आइएएनएस। दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए 6 हजार से अधिक कैदियों को रिहा कर दिया है। बुधवार को पुलिस मंत्री भीकी सेले ने घोषणा करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने जेलों में कोविड -19 प्रसारण को कम करने के लिए 6,000 से अधिक कैदियों को रिहा किया है। सेले ने बताया कि कुल 6,128 कैदियों को रिहा कर दिया क्योंकि कोरोनवायरस जेलों में फैला रहा है।
उन्होंने कहा कि कैदियों की रिहाई पीड़ित-अपराधी मध्यस्थता और पुलिस द्वारा डीएनए नमूने लेने से जुड़ी एक सावधानी पूर्वक प्रक्रिया है। रिहा किए गए कैदी वे हैं जो पुनर्वास कार्यक्रमों से गुजर चुके हैं, जिनका उद्देश्य उनके आक्रामक व्यवहार को ठीक करना है। सेले ने कहा कि देश की 243 जेलों में 3,600 से अधिक संक्रमण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 2,200 से अधिक अधिकारी और लगभग 1,400 कैदी शामिल हैं।
बता दें कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना संकट से जूझ रही है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से अबतक 1 करोड़ 33 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 5, लाख 80 हजार के पार पहुंच गया है। पूर दुनिया में इस वक्त अमेरिका सबसे ज्यादा संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 34 लाख 83 के पार पहुंच गया है वहीं 1 लाख 38 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं दूसरे नंबर पर संक्रमित देश ब्राजील है। यहां पर संक्रमितों की संख्या19 लाख 66 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 75 हजार के पार पहुंच गई है।
तीसरे नंबर संक्रमित देश भारत है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 68 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मरनेवालों की संख्या 24 हजार के पार पहुंच गई है। इसके बाद रुस चौथे नंबर पर संक्रमित देश है। यहां पर संक्रमितों की सख्या 7 लाख 46 हजार के पार पहुंच गई है वहीं मरनवालों की संख्या 11 हजार के पार पुहंच गई है रूस के बाद पेरु, मेक्सिको, साउथ अफ्रीका और यूके सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।