विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र पर भारत के जकार्ता दूतावास ने एआई पावर्ड गाइड 'देवी' पेश किया, लोगों का करेगा मार्गदर्शन

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:18 AM (IST)

भारत के जकार्ता दूतावास ने नवरात्र के अवसर पर एआई पावर्ड गाइड 'देवी' पेश किया है। इंडोनेशिया में भारत के ...और पढ़ें

नवरात्र पर भारत के जकार्ता दूतावास ने एआई पावर्ड गाइड 'देवी' पेश किया

नवरात्र पर भारत के जकार्ता दूतावास ने एआई पावर्ड गाइड 'देवी' पेश किया

HighLights

  1. इंडोनेशिया में भारतीय मूल के 1,30,000 लोग और करीब 15,000 अनिवासी भारतीय रहते हैं

  2. हर साल भारी संख्या में भारतीय इंडोनेशिया घूमने के लिए जाते हैं

पीटीआई, सिंगापुर। भारत के जकार्ता दूतावास ने नवरात्र के अवसर पर एआई पावर्ड गाइड 'देवी' पेश किया है। इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि दूतावास की एआई अवतार नवरात्र और दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर अपने फॉलोअर्स का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार है।

दूतावास ने अपने नए डिजिटल प्रतिनिधि को एक उत्साह भरे निमंत्रण के साथ पेश किया, "हमें फॉलो करें, और देवी को हैलो' कहें।"

'देवी' लोगों को संस्कृति, यात्रा, स्कालरशिप, बिजनेस और निवेश के मौकों के साथ-साथ कॉन्सुलर अपडेट्स के बारे में जानकारी पाने में मदद करेगी। यह भारत-इंडोनेशिया पार्टनरशिप से जुड़ी जानकारियां और अपडेट्स देंगी।

जानकारी पाने के लिए इससे जुड़ें। इस पहल का मकसद भारत और भारत-इंडोनेशिया पार्टनरशिप के बारे में जानकारी लोगों तक पहुंचाना है, जिसमें इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय और भारत घूमने में दिलचस्पी रखने वाले इंडोनेशियाई लोग शामिल हैं।

इंडोनेशिया में भारतीय मूल के 1,30,000 लोग और करीब 15,000 अनिवासी भारतीय रहते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग पेशेवर हैं, जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक और इंजीनियर शामिल हैं।