विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे ईंधन ने रोकी अमेरिकी आवासीय क्रूज ‘ओडिसी’ की रफ्तार, 200 यात्रियों का तैरता घर एशिया में छूटा

Published: Wed, 28 Oct 2026 09:32 PM (IST)

ईरान में युद्ध के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण अमेरिकी आवासीय क्रूज जहाज 'ओडिसी' का एशिया में सफर ...और पढ़ें

ईंधन की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी क्रूज जहाज का सफर थमा

ईंधन की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी क्रूज जहाज का सफर थमा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नोम पेन्ह। ईरान में युद्ध के बीच ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण दुनिया की सैर पर निकले अमेरिकी आवासीय क्रूज जहाज ‘ओडिसी’ का सफर एशिया में रोक दिया गया है। इस फैसले से जहाज पर रह रहे 200 से अधिक यात्रियों को अपने तैरते घर छोड़ने पड़े हैं।

फ्लोरिडा स्थित कंपनी विला वी रेजिडेंसेज ने बताया कि तीन साल की विश्व यात्रा पर निकला यह जहाज दो साल पहले रवाना हुआ था। यात्रा में सातों महाद्वीपों की सैर के साथ समुद्र में स्थायी आवास जैसी सुविधा देने का वादा किया गया था।

कंपनी के अनुसार, पहले प्रति केबिन ईंधन का मासिक खर्च औसतन 1800 डॉलर था, जो एशिया के कुछ हिस्सों में बढ़कर 6,000 से 8,000 डॉलर तक पहुंच गया है।

ईंधन खपत घटाने के लिए जहाज की गति कम करने और बंदरगाहों पर अधिक समय बिताने जैसे उपाय भी कारगर नहीं रहे। कंपनी ने कहा कि बढ़ते परिचालन घाटे को जारी रखना संभव नहीं है और यात्रियों पर पूरा अतिरिक्त खर्च डालना व्यावहारिक समाधान नहीं होगा। फिलहाल वह कारोबार के पुनर्गठन की कोशिश कर रही है।

सिहानोकविल बंदरगाह प्राधिकरण के अनुसार, जहाज 23 अक्टूबर को कंबोडिया पहुंचा था। उसे वियतनाम जाना था, लेकिन बुधवार तक वह बंदरगाह पर ही रहा। जहाज में 15 देशों के 203 यात्री और 156 चालक दल सदस्य सवार थे। इसकी क्षमता 650 लोगों की थी।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)