Move to Jagran APP

डोनाल्‍ड ट्रंप ने परमाणु हथियार के बदले उत्‍तर कोरिया को दिया तरक्की का भरोसा

राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने साफ कर दिया कि परमाणु निशस्त्रीकरण के बदले वह उत्तर कोरिया को शांति और विकास की गारंटी देने को तैयार हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 08:39 PM (IST)
डोनाल्‍ड ट्रंप ने परमाणु हथियार के बदले उत्‍तर कोरिया को दिया तरक्की का भरोसा
डोनाल्‍ड ट्रंप ने परमाणु हथियार के बदले उत्‍तर कोरिया को दिया तरक्की का भरोसा

हनोई, रायटर/एएफपी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की बहुप्रतीक्षित मुलाकात बुधवार देर शाम हुई। दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाकर वार्ता की सफलता के प्रति आशा जताई।

loksabha election banner

वार्ता से पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कर दिया कि परमाणु निशस्त्रीकरण के बदले वह उत्तर कोरिया को शांति और विकास की गारंटी देने को तैयार हैं। चीन ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति के लिए वार्ता को महत्वपूर्ण बताया है।

दोनों नेता डिनर पर वियतनाम की राजधानी हनोई के मेट्रोपोल होटल में मिले। जून 2018 में सिंगापुर में हुई मुलाकात के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात है। सिंगापुर में दोनों नेताओं के बीच कोरियाई प्रायद्वीप से परमाणु निशस्त्रीकरण और स्थायी शांति के लिए मिलकर प्रयास करने की सहमति बनी थी। लेकिन उस पर बहुत कम प्रगति हुई।

ट्रंप और किम जोंग के बीच बनी समझ का ही परिणाम है कि उत्तर कोरिया ने करीब नौ महीने से परमाणु हथियार या बैलेस्टिक मिसाइल का कोई परीक्षण नहीं किया। दोनों पक्षों की ओर से कोई तीखा बयान नहीं आया। इस बीच उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु परीक्षण स्थल को ध्वस्त करने का कार्य भी किया। दोनों देशों के रिश्तों में 70 साल से बना तनाव काफी हद तक कम हुआ।

बुधवार को शिखर वार्ता से पूर्व ट्रंप ने वार्ता के बहुत सफल होने की आशा जताई। वार्ता के दौरान क्या वह उत्तर कोरिया की परमाणु निशस्त्रीकरण की शर्त से पीछे हटेंगे, जवाब में ट्रंप का दो टूक जवाब था- नहीं। जबकि किम जोंग ने कहा, दूसरी मुलाकात में दोनों देशों के बीच बनी सहमति के अवरोध खत्म किए जाएंगे। उन्होंने वार्ता शुरू करने को राष्ट्रपति ट्रंप का साहसिक कदम बताया।

भरोसा जताया कि दूसरी बार की वार्ता के चौंकाने वाला नतीजा सामने आएगा जिसका सभी लोग स्वागत करेंगे। किम जोंग ने कहा कि वह वार्ता को सफल बनाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे। दोनों नेताओं की वार्ता गुरुवार को भी होगी।

डिनर से पहले 20 मिनट की अकेले में वार्ता
रात्रिभोज से पहले ट्रंप और किम जोंग ने 20 तक अकेले में वार्ता की। ऐसी ही वार्ता उन्होंने सिंगापुर में भी की थी। वार्ता का ब्योरा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो, ट्रंप की कार्यकारी चीफ ऑफ स्टाफ मिक मलवेनी, उत्तर कोरिया के दूत किम जोंग चोल और वहां के विदेश मंत्री री योंग हो के साथ डिनर किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.