विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spy Satellite: उत्तर कोरिया के पहले जासूसी उपग्रह की लॉन्चिंग हुई फेल, जून में होगा फिर से लॉन्च

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Wed, 31 May 2023 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 31 May 2023 08:20 AM (IST)

उत्तर कोरिया ने कहा कि जासूसी उपग्रह ले जा रहा रॉकेट अपने पहले और दूसरे चरण के बाद कोरियाई प्रायद्वीप ...और पढ़ें

उत्तर कोरिया के पहले जासूसी उपग्रह की लॉन्चिंग हुई फेल। (Photo- AP)
उत्तर कोरिया के पहले जासूसी उपग्रह की लॉन्चिंग हुई फेल। (Photo- AP)

सियोल, एपी। उत्तर कोरिया ने बुधवार को कहा कि उसका पहला जासूसी उपग्रह की लॉन्चिंग असफल हो गया। वहीं, इसे जून में एक बार फिर से लॉन्च किया जाएगा। उत्तर कोरिया ने कहा कि जासूसी उपग्रह ले जा रहा रॉकेट अपने पहले और दूसरे चरण के बाद, कोरियाई प्रायद्वीप के पश्चिमी तट के पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि लॉन्चिंग विफल होने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

क्यों गिरा रॉकेट?

दक्षिण कोरिया की सेना ने पहले कहा था कि पानी में गिरने से पहले उत्तर कोरियाई रॉकेट की असामान्य तरीके से उड़ान भर रहा था। उत्तर कोरिया ने बुधवार को एक रॉकेट लॉन्च किया। इसपर दक्षिण कोरिया और जापान का बयान सामने आया था।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि रॉकेट को उत्तर के उत्तर-पश्चिमी टोंगचांग-री क्षेत्र से सुबह करीब 6.30 बजे लॉन्च किया गया, जहां देश का मुख्य अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र स्थित है।

दक्षिण कोरिया ने क्या कहा?

दक्षिण कोरिया की सेना इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है कि प्रक्षेपण सफल रहा या नहीं, जिसमें यह भी कहा गया कि दक्षिण कोरिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ निकट समन्वय में अपनी सैन्य तैयारी को मजबूत किया है।

उत्तर कोरिया ने पहले ही दी थी सूचना

जापान के तट रक्षक ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने उसे 31 मई से 11 जून के बीच उपग्रह लॉन्च करने के बारे में सूचित किया था। जापान के रक्षा मंत्री ने अपने सैनिकों को आदेश दिया था कि अगर कोई उपग्रह या मलबा जापानी क्षेत्र में प्रवेश करता है, तो उसे मार गिराया जाए।