विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेडिसिन के लिए 3 वैज्ञानिकों को नोबेल, रोशनी की मदद से दिमाग के न्यूरॉन्स नियंत्रित करने की खोजी तकनीक

Published: Mon, 05 Oct 2026 03:39 PM (IST)

सोमवार को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। इन वैज्ञानिकों ने रोशनी की मदद से दिमाग ...और पढ़ें

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को सोमवार को मिला।

मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को सोमवार को मिला।

HighLights

  1. मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को सोमवार को मिला।

  2. दिमाग की नर्व सेल्स नियंत्रित करने की तकनीक पर किया शोध।

  3. रोशनी की मदद से न्यूरॉन्स की एक्टिविटी को नियंत्रित किया।

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। सोमवार को मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिया गया है। ये तीनों वैज्ञानिक दिमाग की अलग-अलग नर्व सेल्स की एक्टिविटी को चालू या बंद करने के नर्व सिस्टम पर काम कर रहे थे।

तीन वैज्ञानिकों को मिला मेडिकल नोबेल पुरस्कार

2026 का मेडिसिन नोबेल जर्मनी के पीटर हेगेमैन और जॉर्ज नागेल और अमेरिका के कार्ल डाइसेरोथ को दिया गया है। इन तीनों ने लाइट गेटेड आयन चैनल और आप्टोजेनेटिक्स पर रिसर्च की है। वे जर्मनी और अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में काम करते हैं।

नोबेल कमिटी ने उनके काम की तारीफ करते हुए x पर लिखा कि इस तरीके का इस्तेमाल अब दुनिया भर की लैब्स में दिमाग के रहस्यों को जानने के लिए किया जा रहा है।

नोबेल कमेटी के मुताबिक, इन तीनों वैज्ञानिकों की खोज ने दिमाग को समझने के लिए रिसर्च का एक नया रास्ता खोल दिया है। इस खोज का इस्तेमाल आंखों की बीमारियों पर भी किया जा रहा है। वैज्ञानिक अब ये पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इसकी मदद से आंखों की रोशनी खो चुके लोगों की रोशनी वापस लाई जा सकती है या नहीं।

नोबेल सप्ताह की शुरुआत

इस पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम के कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट में की गई, जिससे नोबेल सप्ताह की शुरुआत हुई। सोमवार को मेडिसिन का पुरस्कार मिलने के बाद, मंगलवार को फिजिक्स, बुधवार को केमिस्ट्री और गुरुवार को लिटरेचर के पुरस्कारों की घोषणा होगी। शुक्रवार को शांति पुरस्कार दिए जाने के बाद, 12 अक्टूबर को इकोनॉमिक साइंसेज में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।